डेंगू से बचें ऐसे 

डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। ये एक ऐसा बुखार है जो वायरस वाले मादा एडिस मच्छर(aedes mosquito) के काटने से होता।

इसके लक्षण है - तेज बुखार, हड्डी,जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द, उलटी होना, सरदर्द, स्किन पर लाल चकत्ते होना, जी घबराना, ग्लैंड्स या ग्रंथियों मे सूजन। 

डेंगू से बचने के लिए – किसी एक जगह पानी इकट्टा ना होने दें। कूलर, बाल्टी, टब, गमले या फ्रिज के आस पास का पानी बदलते रहे। 

जब भी पार्क मे जाएँ तो पूरी आस्तीन(full-sleeve) कपड़े पहन कर जाएँ। पार्क मे गतिशील(active) रहे और एक जगह पर बैठे नहीं।

एक जगह बैठने से पैरों पर और हाथों मे मच्छर काटते हैं लेकिन अगर हम खेलते कूदते या चलते रहेंगे तो मच्छर नहीं काटेंगे।

रात मे सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाएँ।