मशरूम उगाएँ घर पर ऐसे

मशरूम उगाने के लिए नमी और 15 से 25 डिग्री के तापमान की आवश्यकता होती है 

इसके लिए चाहिए मशरूम के बीज(mushroom seeds) और गोबर की खाद(fertilizer), भूसा, रेत, काले रंग की पॉलीथिन।

कोई भी खाली बाल्टी मे आधी बाल्टी पानी लें। इसमे कुछ भूसा डालें और इसे 12 से 24 घंटे के लिए भीगने के लिए छोड़ दें।

12 से 24 घंटे बाद बाल्टी का सारा पानी सूख जाएगा और वो पानी इस भूसे मे नमी की तरह आ जाएगा। 

फिर एक काली पॉलीथिन लें और उसमे पहले थोड़ा सूखा भूसा डालें फिर सूखे भूसे के ऊपर बाल्टी वाला भूसा डालें।

फिर इस भूसे मे गोबर से बना खाद डालें। खाद डालने के बाद इस पॉलीथिन मे चारों तरग मशरूम के बीज डाल दें।

बीज डालने के बाद इसके ऊपर फिर गोबर का खाद डालना है। फिर इस पॉलीथिन को रबर बैंड या धागे से बांध दें।

बांधने के बाद इस पॉलीथिन के चारों तरफ, लकड़ी की तीली से छोटे छोटे छेद करने हैं ताकि हवा आती जाती रहे।

अब घर की कोई ऐसी जगह जहां रोशनी ना आती हो वहाँ थोड़ी सी रेत डाल दें(रेत से मशरूम का तापमान बना रहता है) और इस पॉलीथिन को वहाँ रख दें।

इस पॉलीथिन पर रोजाना हर 24 घंटे मे दो बार फव्वारे वाली बोतल(sprinkling bottle) से पानी देना है। ताकि इसकी नमी बनी रहे।

एक पॉलिथीन मे 2 से 3किलो मशरूम तैयार की जा सकती है। इस प्रक्रिया मे 30-35 दिन लगते हैं।

30-35 दिन बाद इस पॉलीथिन को खोलकर, एक चाकू की मदद से ये मशरूम काट कर निकल सकते हैं और इन्हे धो कर, साफ करके खा सकते हैं।