डेंगू बुखार मे कम होने वाले ये प्लेटलेट्स(platelets) क्या होते हैं ?
प्लेटलेट्स वो रक्त कोशिकाएँ या ब्लड सेल्स (blood cells) हैं जो बोन मैरो(bone marrow) मे पाएँ जाते हैं।
शरीर मे जब किसी चोट या अन्य वजह से खून बहता है तो ये प्लेटलेट्स उस जगह खून का थक्का जमा देते हैं या उस खून को क्लॉट(clot) करने का काम करते हैं।
Platelets की नॉर्मल रेंज 1.5 से 4.5 लाख के बीच होती है। लेकिन डेंगू, मलेरिया या कैंसर मे कई बार जब ये प्लेटलेट्स काफी कम हो जाते हैं तो इन्टर्नल ब्लीडिंग शुरू हो जाती है।
खासकर डेंगू मे ये प्लेटलेट्स की संख्या कई बार 20000 से 5000 तक कम हो जाती है। ऐसे में ब्लड ट्रांसफ्यूज़न भी करना पड़ता है।