डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए अपने प्लेटलेट्स और इम्यूनिटी बढ़ाएँ ऐसे
Vitamin B12- ये मिलता है स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज, खमीरयुक्त(fermented) चीजें जैसे न्यूट्रीशनल यीस्ट (nutritional yeast) और दही से।
Vitamin B9(Folate) – ये मिलता है संतरे(oranges) से। हरे पत्ते वाली सब्जियां, मूंगफली और ब्रोकली मे भी विटामिन B9 होता है।
Vitamin C- इसके लिए आंवला, कीवी, संतरा और नींबू ले सकते हैं। आंवला विटामिन c का सबसे अच्छा सोर्स होता है।
आईरन(Iron)- इसके लिए अनार और संतरा लिया जा सकता है या दोनों का मिक्स जूस भी पी सकते हैं। अगर डेंगू या कोई और दिक्कत न हो तो भी रोज एक अनार और संतरा खाना चाहिए।
प्रोटीन– प्रोटीन पचने मे थोड़ा समय लगता है इसलिये डेंगू बुखार के समय इसे नहीं ले सकते लेकिन 4-5 दिन बाद प्रोटीन जरूर लें। इसके लिए चिकन,सूप, सोया या पनीर खा सकते हैं।