हीमोग्लोबिन क्या है और इसकी कमी की वजह
हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं या रेड ब्लड सेल्स(red blood cells rbc) मे मौजूद एक तरह का प्रोटीन होता है।
हीमोग्लोबिन का काम होता है फेफड़ों से शरीर के अंगों और टिशू में ऑक्सीजन ले जाना और कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ों में वापस लाना।
पुरुषों के लिए हीमोग्लोबिन की नॉर्मल रेंज होती है 13.2 से 16.6 ग्राम प्रति डेसीलीटर।
महिलाओं के लिए हीमोग्लोबिन की नॉर्मल रेंज होती है 11.6 से 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर।
महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी के कई कारण हो सकते हैं जैसे- शरीर में प्रोटीन की कमी, आयरन की कमी, गर्भावस्था , पीरियड मे ज्यादा ब्लीडिंग।
बीमारियाँ जिनकी वजह से शरीर मे हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है- लिंफोमा, सिरोसिस, बवासीर, हेमोलाइटिस, एड्स, ल्यूकेरिया, कैंसर।