कील मुहाँसों को ठीक करने के लिए क्या करें
ज्यादा मीठी चीजें खाने से कील मुहाँसे बढ़ते हैं। क्योंकि हानिकारक बैक्टीरिया भी ग्लूकोस पर ही पलते और बढ़ते हैं। इसलिये मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए।
आटा, मैदा, चावल या कोई और अनाज कम से कम खाना चाहिए या बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। क्योंकि अनाज से शरीर में इंसुलिन हार्मोन बढ़ता है और इससे कील मुहाँसे भी बढ़ेंगे।
कील मुहाँसे होने पर कई बार ये कहा जाता है कि अंडा नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे गर्मी बढ़ती है जिससे कील मुहाँसे होते है लेकिन ये बस एक गलतफहमी है।
अंडे में कार्बोहाइड्रेट नहीं होता।इससे प्रोटीन, विटामिन ए और गुड फैट मिलता है। एक टाइम के खाने की जगह 3 अंडे खाने से इंसुलिन भी कंट्रोल में रहता है।