इन सर्दियों के लिए ये स्पेशल हेल्थी चाय बनाने का सही तरीका
पहले एक स्टील के बर्तन में एक गिलास पानी लेकर गैस पर रख देंगे।
जब ये पानी उबलने लग जाए तो आधा चम्मच चाय पत्ती डालेंगे।
जैसे ही पानी में चायपत्ती का रंग आने लगे तो इसमे लौंग, एक काली मिर्च, बड़ी इलाईची और थोड़ी सी दाल चीनी कूट कर उबलते पानी में डाल देंगे।
इसके बाद थोड़ी सी अदरक घिस कर डालनी है। फिर इसमे एक उबाल आने के बाद ये चाय तैयार हो जाएगी।
फिर इसे किसी कप में डाल कर पी सकते हैं। ये चाय दांतों को स्वस्थ रखती है। डायबिटिस से बच सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।