मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी आंखें बचाने के लिए करें ये 3 काम

कंप्यूटर या मोबाइल का प्रयोग करते वक़्त अपना बैठने का तरीका (posture) हमेशा सही रखें। इससे आँखों पर कम दबाव पड़ेगा ।

कंप्यूटर की विपरीत या उलटी दिशा में कोई खिड़की या तेज़ रौशनी वाला बल्ब या ट्यूबलाइट नहीं होना चहिये।

क्योंकि उस खिड़की, बल्ब या ट्यूबलाइट से आती रौशनी कंप्यूटर की स्क्रीन से रिफ्लेक्ट होकर हमारी आँखों पर पड़ेगी और इससे हमारी आँखों में और दिक्कत आ सकती है।

अगर लम्बे समय तक कंप्यूटर पर काम करना पड़े तो हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए खिड़की से बाहर ज़रूर देखें।

बहुत देर तक स्क्रीन में देखने से आँखों पर दबाव पड़ता है और मांसपेशियों से एंठन आ जाती है. इसलिए खिड़की के बाहर देखने से आँखों को आराम मिलता है।