इस फल का छिलका है स्किन और बालों की समस्या के लिए रामबाण
जिस फल के छिलके की आज हम बात करने वाले हैं वो है केला। केले से होने वाले फ़ायदों से बारे सभी जानते हैं। लेकिन केले का छिलका भी स्वस्थ के लिए बहुत अच्छा होता है।
मधुमक्खी, मच्छर या किसी अन्य कीड़े अगर काट ले तो त्वचा पर उस जगह केले का छिलका लगा कर 10 से 15 मिनट बांधने पर किसी तरह का छाला, सूजन या कोई दर्द हो तो ठीक हो जाता है।
केले के छिलके का पेस्ट गरी का तेल के साथ मिलाकर लगाने से सोरायसिस (Psoriasis) की बिमारी में बहुत लाभ होता है।
केले के छिलके का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से रूसी खत्म हो जाती है, बालों में चमक आती है और बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है।
जिन लोगों के चेहरे पर कील मुहाँसे हैं वो केले के छिलके का सफेद वाला भाग चेहरे पर रोज रगड़ें। रोजाना ऐसा करने पर कील मुहाँसे ठीक हो जाएंगे।
चेहरे पर ग्लो या चमक लाने के लिए चेहरे पर नींबू का रस लगाने के बाद केले के छिलके से 5 मिनट मालिश करने से चेहरे पर चमक आती है।