हड्डियाँ, बाल, दांत टूटने का कारण बन सकती हैं बाथरूम की ये गलतियाँ 

यदि इस ब्रश को साफ नहीं किया गया और उस  गंदे ब्रश का ही बार बार यूज किया गया तो उस गंदे ब्रश से मुंह में अल्सर हो सकता है। और दांत गिरने की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसलिये टूथब्रश हर 3 महीने पर जरूर बदलें

मेडिकेटेड साबुन यूज करने की वजह से जो बॉडी में ऐसे बैक्टीरिया जो बॉडी को इंफेक्शन से बचाते हैं वह भी इससे खत्म हो जाते हैं जिसके कारण हमारी बॉडी में और ज्यादा इन्फेक्शन फैल जाता है। हमेशा माइल्ड साबुन का ही प्रयोग करना चाहिए

हमेशा गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। वह पानी ना  ज्यादा ठंडा होना चाहिए और ना ही ज्यादा गर्म। 10 मिनट से ज्यादा शावर नहीं लेना चाहिए। अपने शावर को बिल्कुल साफ रखना चाहिए। और यदि शावर को साफ नहीं रख सकते हैं तो सिंपल बाल्टी और मग इस्तेमाल करना चाहिए।

जब बाथरूम गीला होता है तो कई बार फिसल कर हड्डी टूटने का डर रहता है। अधिकतर बुजुर्ग लोगों के की हड्डी, बाथरूम में ही टूटती है उसका कारण है कि बाथरूम में फिसल जाना और कई बार फिसल कर मुंह पर चोट लग जाती है या दांत टूट जाते हैं।इसलिये बाथरूम मे एंटी स्किड पायदान का प्रयोग करें

बालों का सिर पर जुड़ा बनाकर न धोए। बालों को खोल कर अच्छे से सीधा करके धोना है। पानी ना तो ज्यादा गर्म हो और ना ही ठंडा, सर धोते समय गुनगुने पानी का प्रयोग करना चाहिए।

फेस का, शरीर का और सर का तोलिया अलग अलग होना चाहिए। एक  तोलिए का प्रयोग पूरे शरीर पर नहीं करना चाहिए उससे इन्फेक्शन बढ़ने का ज्यादा चांस होते हैं।