अखरोट के सेवन से मिलने वाले अद्भुत  स्वास्थ्य लाभ

अखरोट एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है, जो आपकी कोशिकाओं को हानिकारक अणुओं से होने वाले नुकसान से बचाते हैं जिन्हें फ्री रेडिकल्स कहा जाता है।

खरोट में गुड फैट होता है , विशेष रूप से अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए), ओमेगा -3 फैटी एसिड जो बेहतर हृदय स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है।

अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से अखरोट खाते हैं उनका शरीर का वजन और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कम होता है।

अखरोट में एंटी-इंफ्लेमेटरी कम्पाउन्ड होते हैं जो आपके शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अखरोट में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनिरल्स होते हैं जो मेंटल हेल्थ  के लिए आवश्यक होते हैं।