डेंगू होने पर क्या करें
अगर डेंगू हो जाए तो घबराएँ नहीं क्यों कि 80 से 90% बार डेंगू अपने आप ठीक हो जाता है। कुछ सावधानियाँ जरूर बरतें जैसी बाहर का खाना ना खाएँ। घर मे बना सादा खाना खाएँ ।
गेहूं के जवारे का रस लें क्यों ये हमारे प्लेटलेट्स(platelets) को बहुत तेजी से बढ़ाता है, अनार, कीवी और बकरी के दूध से भी डेंगू से काफी आराम मिलता है।
मेथी, काली जीरी और अजवाइन इन तीनों को भूनकर आधा चम्मच सुबह शाम ले सकते हैं।
दूध मे थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर और दूध को उबालकर पी सकते हैं।
काली मिर्च, तुलसी के पत्ते और गेलॉय, इनका काढ़ा बना कर लें।
दूध मे थोड़ी हल्दी डालकर भी पी सकते हैं ।
शरीर मे पानी की कमी न होने दें । पानी पीते रहें और साथ साथ नारियल पानी भी पियें