जानें हेल्थी फूड की सच्चाई
Fruit Juice- जब भी हम किसी फ्रूट का जूस निकालते हैं तो उस फल मे मौजूद शुगर(fructose) हमारे जूस मे आ जाती है जिससे फैटी लिवर की समस्या होती है। लेकिन फ़ाइबर, जो फल का अच्छा हिस्सा होता है, वो बाहर रह जाता है।
एक ग्लास जूस के लिए 4 फ्रूट लगते जिसमे काफी ज्यादा कैलोरी होती हैं और इससे मोटापा या शुगर और बढ़ जाता है। क्योंकि हमारी बॉडी ज्यादा शुगर हो तो उसे फैट मे बदल देती है।
Multigrain atta
- मल्टीग्रेन आटे मे 90.9% मतलब 91% के आसपास नॉर्मल आटा, 5.2% सोया का आटा होता है, मतलब कि हमें मल्टीग्रेन आटे मे भी 91% साधारण आटा ही मिल रहा है।
हर कंपनी अगर 100 ग्राम आटे मे 2 ग्राम कोई और आटा मिला कर उसको मूलटीग्रेन कहती हैं। क्योंकि वो ये चाहती हैं की प्रोडक्ट को स्वास्थ्यवर्धक बनाने मे उनका कोई ज्यादा खर्चा ना हो और आपसे वो ज्यादा पैसे ले सकें ।
Healthy Biscuits- हेल्थी या ओट्स बिस्किट्स के नाम पर बेचे जाने वाले बिस्किट भी मैदा, वेजीटेबल ऑइल, और शुगर से ही बने होते हैं बस इन बिस्किट्स को हेल्थ के नाम पर डुगने दामों पर बेचा जाता है।
हेल्थी बिस्किट्स में फैट और शुगर दोनों ही नॉर्मल बिस्किट के मुकाबले ज्यादा होती है। साधारण बिस्किट मे 22% शुगर होती है जबकि ओट्स वाले मे 23.5% । नॉर्मल बिस्किट मे फैट 22% जबकि ओट्स मे 22.7%।