इंसान शारीरिक रूप से मांसाहारी है या शाकाहारी 

मांसाहारी जानवरों के पंजे और नाखून बहुत पैने और तेज होते हैं जिससे वो मांस को उधेड़ और फाड़ सकें। लेकिन इंसान के नाखून छोटे होते हैं और पैने नहीं होते।

मांसाहारी जानवरों की छोटी आंत भी छोटी होती है जिससे उन्हे मांस पचाने मे आसानी होती है लेकिन मनुष्य और बाकी शाकाहारी जानवरों की आंत लंबी होती है।

मांसाहारी जानवर का जबड़ा या मूह बस ऊपर-नीचे की ओर खुलता है लेकिन शाकाहारी जीवों का जबड़ा ऊपर नीचे, दायें-बाएँ हर दिशा मे जा सकता है।

मांसाहारी जानवरों के पेट मे एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से वो सड़ा, गला, मांस भी आसानी से खा और पचा सकते हैं और बीमार नहीं पड़ते। लेकिन इंसान अगर सड़ा या गला खाना खा ले तो उसे फूड पॉइज़निंग(food-poisoning) हो जाती है।