किडनी खराब होने के क्या कारण हैं
शरीर में पानी की कमी होने के कारण किडनी सुचारु रूप से काम नहीं कर पाती जिस वजह से किडनी के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
हाइपर्टेन्शन, अवसाद या तनाव का भी किडनी पर काफी असर पड़ता है।
डायबिटिस और हाई ब्लड प्रेशर किडनी खराब होने के मुख्य कारणों में से हैं।
नींद की कमी की वजह से जब शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता तो भी किडनी से जुड़ी समस्याएँ बढ़ जाती हैं।
सबसे बुरा असर किडनी पर ज्यादा शराब के सेवन से होता है।