लिवर डिटॉक्स- ये 5 चीजें खाकर रखें लिवर साफ

पत्तेदार सब्जियां जैसे गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली, पालक, मूली, और सरसों इन सबके अंदर एक पदार्थ पाया जाता है जिसको sulforaphane कहते हैं।

sulforaphane एक तरह के Phytonutrients हैं जो कि लिवर की सफाई या डिटॉक्स करने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।

लहसुन में एलीसिन(allicin) नामक पदार्थ पाया जाता हैं जो कि anti inflammatory या सूजन को कम करने वाला पदार्थ होता है। 

लहसुन में सल्फर(sulphur) होता है जो शरीर को डिटॉक्स करता है या शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने का काम करता है।

चुकंदर को उबाल कर उसकी सब्जी खाई जा सकती या रोजाना एक गिलास इसका जूस पी सकते हैं।

जिन लोगों को कोई अंदरूनी कमजोरी होती है वो भी चुकंदर ले सकते हैं क्योंकि ये शरीर में नाइट्रिक आक्साइड(nitric-oxide) बनाने का काम करता है।

हल्दी का 1/3 चम्मच गुनगुने पानी में मिला कर पीना चाहिए। हल्दी में मौजूद एक पदार्थ होता है जिसको curcumin कहते हैं। ये पदार्थ सूजन को कम करता है ।

शरीर में कहीं सूजन हो, सरदर्द रहता हो या बदन दर्द तो रोजाना गुनगुने पानी में हल्दी मिला कर पीने से फायदा होता है।

सलाद काटते समय एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑइल का बीच मे मिला लें। इससे लिवर को बहुत फायदा मिलेगा।