बालों का टूटना झड़ना रोकती है ये थेरेपी 

जिस थेरेपी की हम आज बात कर रहे हैं उसका नाम है मेसोथेरेपी (mesotherepy)। ये एक नॉन सर्जिकल  उपचार है। 

मेसोथेरेपी एक उपचार है जो बालों का झड़ना या बाल टूटना रोकने और उनकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।

मेसोथेरेपी के उपचार में, विभिन्न विटामिन, खनिज तत्व और अन्य ज़रूरी पोषक तत्वों का एक विशेष मिश्रण एक स्कैल्प में इंजेक्शन द्वारा दिया जाता है।

यह पोषक तत्व सीधे स्कैल्प के मध्य भाग में प्रवेश करते हैं, जहां बाल की जड़ और बालों के विकास के लिए आवश्यक कोशिकाओं को खुराक प्रदान किया जाता है।

बालों के लिए मेसोथेरेपी का मुख्य लक्ष्य ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर बालों का विकास करना है ।