बाजार मे मिल रहे नकली मिट्टी के बर्तन कर रहे बीमार
ये ऐसे बर्तन होते हैं जो 100% मिट्टी से नहीं बने होते बल्कि ये सिमेन्ट, सिलिकेट और अन्य हानिकारक केमिकल्स से बनाए जाते हैं
इन के ऊपर किया गया रंग भी केमिकल्स बेस्ड होता और जब जब हम ऐसे बर्तन मे अपना पानी रखते हैं तो ये पदार्थ उस पानी मे धीरे धीरे घुल के हमारे शरीर मे प्रवेश कर जाते हैं और नुकसान पहुंचते हैं
असली मिट्टी के बर्तन छू कर देखेंगे तो इसमे धारियाँ मिलेंगी लेकिन मोल्ड पर केमिकल्स से बने नकली मिट्टी के बर्तन मे कोई धारियाँ नहीं होंगी
असली मिट्टी के बर्तन मे छेद मौजूद होते हैं इससे हवा का आवा गमन होता रहता है बर्तन हवादार बने रहते हैं जिस वजह से इसके पोषक तत्व बने रहते हैं। लेकिन नकली मिट्टी के बर्तन मे छेद नहीं होते और इससे हवा भी आर पार नहीं जा पाती जिस वजह से अंदर के पोषक तत्व मर जाते हैं
मिट्टी के बर्तन का ढक्कन भी मिट्टी का ही होगा लेकिन ज्यादातर ऐसा देखा गया है की नकली मिट्टी के बर्तन का ढक्कन प्लास्टिक का बना होता है ।