क्या मूंगफली खाने से वजन कंट्रोल में रहता है ?

मूंगफली में गुड फैट और प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

फाइबर होने की वजह से कम मूंगफली खाने से भी हमारा पेट भरा रहता है और बार बार कुछ खाने की इच्छा नहीं होती। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

मूंगफली प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के साथ साथ दूसरे ड्राइ फ्रूट जैसे बादाम या काजू की तरह बहुत महंगी नहीं होती इसलिये हर वर्ग के लोग इसका सेवन कर सकते हैं।