आलू के रस के फायदे
आलू के रस में विटामिन सी होता है जिस वजह से ये स्किन के लिए अच्छा होता है।
त्वचा पर अगर कहीं दाद, खाज या खुजली हो तो इस रस को लगाने से वो ठीक हो जाती है।
कच्चे आलू का रस या कच्चे आलू को कुतर के चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग, धब्बे या झाइयाँ दूर होती हैं।
कच्चे आलू के टुकड़े 10-15 मिनट के लिए आँखों पर रखने से डार्क सरकल्स(dark circles) कम होंगे और आँखों को ठंडक भी मिलेगी।
लंबे समय तक टीवी, कंप्युटर या मोबाईल मे देखने से आँखों मे होने वाली जलन भी कच्चे आलू के टुकड़े आँखों पर रखने से ठीक होगी।