चेहरे से ऐसे हटाएँ दाग, धब्बे और झाइयां
चेहरे पर जहां भी दाग और झाइयाँ हो वहाँ ऐलो वेरा जेल लगाये और 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। मसाज नीचे से ऊपर की तरफ करनी है इससे स्किन टाइट होगी और रौनक बढ़ेगी।
अगर ऐलो वेरा जेल न मिले तो विटामिन E का कैप्सूल को नारियल तेल मे मिला कर चेहरे की मसाज कर सकते हैं।
कच्चे आलू का रस निकाल
के उससे स्किन की मसाज कर सकते हैं। ऐसा करने से भी दाग, धब्बे और झाइयाँ दूर होती हैं।
संतरे के छिलके को सुखा कर रख दें। सुखाने के बाद उसका महीन पाउडर बना लें। उस पाउडर से स्किन पर मसाज करने से भी काफी फायदा मिलता है
पपीते के छिलके को रगड़ने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे और चेहरे पर चमक आएगी ।