हमारी आँखें कैसे काम करती हैं  

Dr. Rahil Chaudhary

हमारी आंख एक कैमरा की तरह काम करती है। जैसे एक कैमरा में 1 लेंस होता है और एक रील होती है। 

 

वैसे ही हमारी आँखों के आगे एक  पुतली होती हैं जिसको हम कहते हैं काली पुतली या कॉर्निया(cornea)।

और आँख के अंदर एक लेंस होता है और लेंस के पीछे होता है एक पर्दा। लाइट,  कॉर्निया से आँखों के अंदर घुसती है। 

काली पुतली और लेंस से होते हुए यह पर्दे पर पड़ती है। और परदे से एक नस निकलती है जो हमारे दिमाग से जुड़ती है और हम कुछ भी देखते पाते हैं।