World Diabetes day

Diabetes facts and figures  मधुमेह से जुड़े तथ्य और आँकड़े  

डायबिटिस या मधुमेह अंधापन, गुर्दे की विफलता(kidney failure), दिल के दौरे(heart attack) का एक प्रमुख कारण है।

दुनिया मे लगभग 53.7 करोड़ लोग इस बिमारी से जूझ रहे हैं।

एक आँकड़े के अनुसार ये संख्या 2030 तक 64 करोड़ और 2045 तक 78 करोड़ तक पहुँच सकती है।

सिर्फ 2021 मे 67 लाख लोगों की इस बिमारी की वजह से मौत हो गई।

आंकड़ों से ये समझा जा सकता है कि ये बिमारी कितनी खतरनाक और व्यापक है।

लेकिन इसका इलाज संभव है और इसके परिणामों को लाइफस्टाइल और डाइट मे बदलाव, और उपचार से टाला भी जा सकता है।