महिलाओं में होने वाले कमर दर्द का कारण क्या है
महिलायें काम करते समय कुर्सी पर झुक कर बैठती हैं। जिसकी वजह से कमर में दर्द होती है। इसलिये महिलाओं को अपनी रीड़ की हड्डी सीधी करके बैठना चाहिए।
जो महिलायें धूप में कम निकलती हैं उन्हे विटामिन डी की कमी हो सकती है और Vitamin-D की कमी आजकल सबसे बड़ा कारण है कमर में दर्द होने का।
आजकल हर इंसान चाहे महिला हो या पुरुष दिन रात टीवी, मोबाईल या कंप्युटर पर लगे रहते हैं और एक्सर्साइज़ नहीं करती जिस वजह से कमर की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं।
ज्यादातर महिलायें जो गर्भवती हैं या जिनका पेट आगे की तरफ निकला हो तो भी कमर पर प्रेशर पड़ता है जिस वजन से कमर में दर्द हो सकता है।