एसिडिटी से बचना है तो खाना खाते समय इन बातों का रखें खयाल 

जब भी खाना खाएँ तो अच्छे से चबा चबा कर खाएँ और छोटी मात्रा में खाना लें। 

खाना खाने के तुरंत बाद एक्सर्साइज़ नहीं करनी चाहिए कम से कम 1.30 से 2 घंटे का गैप जरूर रखें। पैदल टहल सकते हैं या सैर कर सकते हैं। 

खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए क्यों कि इससे भी एसिडिटी बनती है। खाना खाने के बाद कम से कम 2 घंटे बाद ही सोना चाहिए।