डायबिटिस क्या है ?
डायबिटिस के लक्षण
खून मे शुगर या ग्लूकोस नॉर्मल रेंज से ज्यादा बढ़ जाता है। इसी को डायबिटिस कहते हैं।
खून मे ग्लूकोस की नॉर्मल रेंज 80 से 120 तक होती है। जब ग्लूकोस की रेंज इससे ज्यादा हो जाए तो diabetes होने का खतरा रहता है।
इंसुलिन(insulin) जो की एक तरह का हार्मोन(hormone) होता है। ये ग्लूकोस को शरीर की हर कोशिका(cells) मे पहुंचाने का काम करता है।
अगर ये इंसुलिन बनना बंद हो जाए या कम बने तो खून मे शुगर का लेवल बढ़ जाता है।
इंसुलिन जब हर कोशिका मे ग्लूकोस नहीं पहुंचा पता तो कोशिकाओं को ताकत या एनर्जी नहीं मिल पाती जिस वजह से हमेशा थकान रहती है।
थकान रहने की वजह शरीर भी थका रहता इसलिये भूख भी ज्यादा लगती।
कोशिकाओं को एनर्जी न मिलने की वजह से स्किन भी रूखी हो जाती है और कोई घाव या चोट
भरने मे भी काफी समय लगता है।