कम उम्र मे बाल झड़ने और कमजोर होने का कारण बनती हैं ये गलतियाँ 

बालों मे अलग अलग तरह के उत्पाद का प्रयोग करते हैं। जिस वजह से बालों मे फंगस बन जाती है जिसको ड्राइ डैन्ड्रफ या ऑइली डैन्ड्रफ कहते हैं।

बालों को रीबाउन्ड/स्ट्रेट/स्मूद करने से कुछ समय के लिए तो बाल अच्छे हो जाते हैं। लेकिन लंबे समय के लिए इनको नुकसान होता है। इन केमिकल से बाल जल्दी झड़ सकते हैं।

बालों मे सही कंघी या ब्रश का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे बाल फस कर टूटते नहीं हैं। इसलिये अच्छी क्वालिटी का ब्रश या कंघी का इस्तेमाल करें और चौड़े दांत वाली कंघी ही इस्तेमाल करें

फास्ट फूड, ज्यादा तेल मिर्च वाला खाना जिस तरह शरीर को नुकसान पहुंचाता है उसी तरह हमारे बालों के लिए भी अच्छा नहीं होता