टेस्ट ट्यूब बेबी किसे कहते हैं और आईवीएफ़ तकनीक क्या है। IVF
टेस्ट ट्यूब बेबी उस बच्चे को कहते हैं जो प्राकृतिक रूप से परे अन्य चिकित्सा विज्ञान के तरीकों से उत्पन्न होता है।
इस प्रक्रिया में प्रयोग की जाने वाली तकनीक को ही आईवीएफ़(IVF) कहते हैं। ये फर्टिलाइज़ेशन की एक कृत्रिम प्रक्रिया है।
इस प्रक्रिया में एक प्रयोगशाला के अंदर महिला के अंडाशय से अंडे को निकालकर पुरुष के स्पर्म से मिलाया जाता है।
फिर जब ये अंडा और स्पर्म एक साथ मिलकर भ्रूण बन जाता है तो भ्रूण को वापस महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है।