आईवीएफ की तकनीक से बच्चा कैसे होता है। टेस्ट ट्यूब बेबी क्या है। IVF Test tube baby

आईवीएफ– माँ या पिता बनना शायद एक इंसान की ज़िंदगी के सबसे खुशनुमा पलों में से एक होता है। लगभग हर पुरुष या महिला इस दिन का सपना जरूर देखते हैं। लेकिन कई बार किसी कारणवश कुछ लोग शायद इस सूख से वंचित रह जाते हैं। कोई बिमारी या शारीरिक कमी के कारण प्राकृतिक रूप से संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती।

लेकिन आज चिकित्सा विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि प्राकृतिक रूप से बच्चा नहीं होने की स्तिथि में भी अब ये संभव है की कई आधुनिक तकनीक तकनीक के द्वारा संतान का सूख मिल सके। हम सबने आईवीएफ(IVF) और टेस्ट ट्यूब बेबी(test tube baby) के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन शायद बहुत कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे की ये तकनिक क्या है और कैसे काम करती है।

इसलिये आज करनालप्लस के इस आर्टिकल में हम Dr. Sonum Garg Sachdeva से जानेंगे इन्ही तकनीकों के बारे में।

क्या है आईवीएफ़ और टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक

टेस्ट ट्यूब बेबी उस बच्चे को कहते हैं जो प्राकृतिक रूप से परे अन्य चिकित्सा विज्ञान के तरीकों से उत्पन्न होता है। इसके लिए अंडे और शुक्राणु(sperm) में हर फेर करके दोनों के बीच सफल फर्टिलाइजेशन कराया जाता है। इस प्रक्रिया में प्रयोग की जाने वाली तकनीक को ही आईवीएफ़ कहते हैं।

आईवीएफ तकनीक कैसे काम करती है

आईवीएफ(IVF) या इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन(In vitro fertilization) ये फर्टिलाइज़ेशन की एक कृत्रिम प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में एक प्रयोगशाला के अंदर महिला के अंडाशय से अंडे को निकालकर पुरुष के स्पर्म से मिलाया जाता है। फिर जब ये अंडा और स्पर्म एक साथ मिलकर भ्रूण बन जाता है तो भ्रूण को वापस महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है।

जिन लोगों को संतान की प्राप्ति नहीं हो पाती उनके लिए ये तकनीक एक वरदान की तरह साबित हो सकती है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि इस तकनीक से 100% केस में बच्चा होगा। फिर भी इस तकनीक मे बच्चा होने का चांस काफी बढ़ जाता है। ये इस बात पर भी निर्भर करता है अंडे और स्पर्म की क्वालिटी कैसी है। ये बिल्कुल दर्दरहित प्रक्रिया होती है और इसमे किसी बेड रेस्ट की जरूरत भी नहीं होती।

इस प्रक्रिया को कोई भी कर सकता है। जिन भी लोगों को एक साल से ज्यादा हो गए और उन्हे बच्चे नहीं हो रहे वो इसके लिए अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer– Karnalplus के इस आर्टिकल में इस आर्टिकल में Dr. Sonum Garg Sachdeva ने आइवीएफ तकनीक से बच्चा पैदा करने की प्रक्रिया के बारे में बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dr Sonum Garg Sachdeva

M.B.B.S. Lady Hardinge College Delhi, M.D. Safdarjung Hospital Delhi, Infertility Expert and Gynaecologist, Trained at Gangaram Hospital Delhi, Trained at Crest Singapore, Dr. Sonum Fertility Centre, Karnal, Haryana

View all posts

श्रेणियां

Dr Sonum Garg Sachdeva

M.B.B.S. Lady Hardinge College Delhi, M.D. Safdarjung Hospital Delhi, Infertility Expert and Gynaecologist, Trained at Gangaram Hospital Delhi, Trained at Crest Singapore, Dr. Sonum Fertility Centre, Karnal, Haryana