इस तरीके से 2 मिनट मे पेट से गैस बाहर

Dr. संदीप योगाचार्य द्वारा सुझाया गया ऐसा उपाय जिसकी सहायता से आप सिर्फ 2 मिनट में पेट से गैस बाहर निकाल सकते हैं

आज के समय में व्यस्त दिनचर्या होने के कारण हम लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। खाने-पीने में लापरवाही बरतते हैं तथा पौष्टिक आहार का सेवन नहीं करते जिसके कारण हमारी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। फास्ट फूड,तला-भुना खाना खाकर हम अपने पेट में समस्याएं पैदा कर लेते हैं। जैसे कब्ज ,एसिडिटी ,गैस अपच, आदि। तो दोस्तों इस आर्टिकल में हम गैस की चर्चा करेंगे हमारे पेट में गैस का गोला बन जाता है। जिसके कारण हम बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं।

तिल के तेल व एक्यूप्रेशर के पॉइंट के द्वारा गैस के गोले को बाहर करने का प्रोसेस

दोस्तों जैसे-जैसे हम आपको प्रोसेस बताते हैं आप उसको फॉलो करें और देखिए 2 मिनट में गैस का गोला बाहर आ जाएगा और आप नॉर्मल महसूस करेंगे।

देखिए किस प्रकार हम एक्यूप्रेशर के द्वारा तथा तिल के तेल की मसाज के द्वारा गैस की प्रॉब्लम को बिल्कुल ठीक कर सकते हैं। गैस वायु के कारण बनती है। गैस इतनी ख़राब बीमारी है। यदि आपको गैस की बीमारी है तो आप थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि गैस सभी बीमारियों की जननी मानी जाती है। यदि किसी को गैस ,कब्ज ,एसिडिटी की प्रॉब्लम है तो समझ लीजिए सभी रोगों का मूल कारण है गैस।

जब हमारी बड़ी आंत में वायु भर जाती है। जो बाहर नहीं निकल पाती है। और पेट के अंदर ही गैस के गोले बनते रहते हैं पर बाहर नहीं निकलते। जो कि हमारे लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। क्योंकि उससे हमारी आंतें, लीवर प्रभावित होंगे। और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या का भी खतरा रहता है। इससे पूरा दिन तनाव बना रहता है।

  • हम सबसे पहले तिल का तेल लेंगे जो आयुर्वेदिक दृष्टि से बहुत ही लाभदायक है।
  • अब हम तिल के तेल को अपनी नाभि पर लगाएंगे और अपने पेट के चारों तरफ लगा लेंगे उसके बाद घड़ी की दिशा में (क्लॉक वाइज) मसाज करेंगे हल्के हल्के हाथ से क्योंकि हमारे पेट की खाल बहुत मुलायम होती है। तो हम धीरे-धीरे मसाज करेंगे इससे बड़ी आंत पर प्रेशर पड़ रहा है।
  • फिर ऊपर से नीचे की ओर प्रेशर देंगे तो इससे जो गैस ऊपर थी अब वह नीचे आ जाएगी।
  • 5 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें। यह खाली पेट ज्यादा फायदा करती है।
  • यदि किसी को गैस की अधिक समस्या रहती है। तो वह इसके बाद हाथ के अंगूठे व उंगली के बीच के स्पेस को हल्का सा दबाए। यदि आपके पेट में गैस है तो वह बहुत दर्द पैदा करेगा जिसे गैस की प्रॉब्लम है वह बहुत चिल्लाएगा इस पॉइंट को दबाने से पर इसे दबाते रहिए इससे दर्द कम होता जाएगा तथा गैस भी कम होती जाएगी।
  • यदि कोई लेडीस है तो उसके लेफ्ट हाथ में यह प्रोसेस करेंगे।
  • इसके बाद पैरों पर हम एक्यूप्रेशर वाला पॉइंट दबायेगे जो कि आपके पैर के टकने के बीच में है यहां पर भी हम तिल का तेल लगाएंगे।
  • उसके बाद दो-तीन बार पैर को नीचे की ओर झटके देंगे। यदि पेशेंट को गैस बनी हुई है तो यह पॉइंट दबाने से गैस कम होनी शुरू हो जाएगी।
  • यह सब करने के बाद आप लेफ्ट करवट लेट जाएंगे और इस पूरे प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आप आराम पा सकते हैं।

Disclaimer – इस आर्टिकल में हमने आपको पेट की गैस को तिल के तेल द्वारा बाहर निकालने का प्रोसेस बताया है यह सिर्फ आपके लिए सुझाव है कोई भी डाइट, दवाई, उपचार, करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Naturopath Sandeep Yogacharya

View all posts

श्रेणियां

Naturopath Sandeep Yogacharya

Naturopath Sandeep Yogacharya

Get in touch

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources. Competently formulate.