ये जड़ी-बूटी पीते ही लीवर और कब्ज की प्रॉब्लम होगी ठीक

Vaid Anupam ji के द्वारा सुझाया गया एक ऐसा तरीका जिसकी मदद से लीवर, पेट की गंदगी, गैस और कब्ज जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है। उसके लिए आपको यह आर्टिकल पूरा ध्यान से पढ़ना और समझना होगा।

आजकल के समय में सभी का खाना पीना बहुत ज्यादा बेकार है। खाने पर कोई भी ध्यान नहीं देता है और जो खाना खाया जाता है वह भी पैकेजिंग में आता है‌। जिसके चलते बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। और पैकेजिंग का खाना खाने से सबसे ज्यादा प्रॉब्लम हमारे पेट को होती है।

खाने में सबसे ज्यादा प्रयोग मैदा, चीनी, तेल आदि चीजों का किया जाता है। जिससे कब्ज की प्रॉब्लम, गैस की प्रॉब्लम,  लिवर में प्रॉब्लम आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज Karnal Plus द्वारा इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कब्ज की प्रॉब्लम गैस की प्रॉब्लम लिवर में प्रॉब्लम को जड़ी बूटी द्वारा ठीक किया जा सकता है?

कैसे चार जड़ी बूटी पीते ही लिवर और पेट की गंदगी बाहर हो जाएगी और कब्ज, गैस जैसी प्रॉब्लम खत्म हो जाएगी।

यदि किसी पेशेंट के पेट में गंदगी जमा है या लिवर में प्रॉब्लम है या कब्ज गैस जैसी कोई भी प्रॉब्लम है उसके लिए चार जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करके हम इन सभी बीमारी को दूर कर सकते हैं।

पहली जड़ी बूटी है पुनर्नवा, यह लीवर को दोबारा  से  बिल्कुल  नया  कर देता हैं। अर्थात यदि लीवर काम ना करता हो, लीवर सूज गया हो, या जोड़ों में कहीं भी सूजन हो या दर्द हो तो उसमें भी यह बहुत आराम देता है। पुनर्नवा के कुछ पत्तों को तोड़कर ले लेंगे, उसके बाद दूसरी जड़ी बूटी है भूमि आंवला। यह 7-8 इंच का पौधा होता है लेकिन यह देखने में बड़े  आंवले के पेड़ की तरह ही होता है।

कब्ज
भूमि आमला

यह लीवर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। लीवर की कोई भी प्रॉब्लम हो जैसे फैटी लीवर हो या लीवर काम ना कर रहा हो या फिर भूख नहीं लग रही हो तो उसमें यह रामबाण का काम करता है। इसके भी कुछ पत्ते तोड़कर ले लेंगे, इसके बाद तीसरी जड़ी बूटी है मकोय। यह किडनी की समस्या के लिए प्रयोग किया जाता है। किडनी की कैसी भी समस्या हो लीवर किडनी के कारण शरीर में कहीं पर भी सूजन आ रही हो तो यह उस में बहुत फायदेमंद होता है। इसके भी कुछ पत्ते ले लेंगे। इसके बाद चौथी जड़ी बूटी है अमलतास।

यह सभी रेलवे स्टेशनों पर अधिकतर देखने को मिलता है। इसे 3 से 4 इंच के आसपास लेना है। इसके बाद चारों चीजों को मिलाकर अच्छे से पानी डालकर कूट लेना है। जब तक यह अच्छे से पीस न जाए तब तक इसे पीसना है। या इसे पानी में डालकर उबाल भी सकते हैं। इसके बाद इसके पानी को छानकर रात में पी लेना है। इसे पीने से अगले दिन सुबह आपका पेट बिल्कुल साफ हो जाएगा।

इस काढ़े को आप सुबह उठकर खाली पेट भी पी सकते हैं उससे भी बहुत ज्यादा आराम मिलेगा। पेट में कोई भी गंदगी जमा नहीं होगी। 5 से 6 घंटे में सारी गंदगी पेट से बाहर निकाल देगा। और यदि इसे कुछ दिन तक लगातार पिया जाए तो पेट में जमीन हुई सारी गंदगी और बीमारियां मल के द्वार से बाहर निकल जाएंगी।

अमलतास के अंदर से सिक्के के रूप में गोलियां सी निकलती हैं उन्हें पीसकर भी आप खा सकते हैं जिससे आपका पेट बिल्कुल साफ हो जाएगा। इन चीजों का सेवन करने से कितना भी पुराना कब्ज हो, पेट में सूजन रहती हो, किडनी में प्रॉब्लम हो या कोई भी पेट की प्रॉब्लम हो या पेट में गैस बनती हो यह प्रॉब्लम हमेशा के लिए ठीक हो जाएगी।

यदि आपका पेट साफ रहेगा तो लगभग शरीर की सभी बीमारियां दूर हो जाएंगी क्योंकि सभी बीमारियां अधिकतर पेट से ही जुड़ी होती हैं। यदि व्यक्ति का पेट ठीक रहेगा तो आंखों की प्रॉब्लम ठीक हो जाएगी, सर में दर्द दूर होगा और भूख भी अच्छी लगेगी। और भोजन का पाचन भी अच्छे तरीके से होगा।

कई बार देखा गया है कहीं पेशेंट के जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द रहता है उसका कारण है आंतों में मैल या मल जम जाता है। और वह मल पेट के अंदर वायु पैदा करता है और वायु पैदा करने के बाद वह कुछ समय बाद बाय बन जाता है जिससे जोड़ों में बहुत ज्यादा प्रॉब्लम होने लगती है। 

Disclaimer – इस आर्टिकल में KarnalPlus द्वारा आपको बताया हैं कि कैसे आप चार जड़ी बूटियों के द्वारा पेट की बिमारियों को ठीक कर सकते है। जैसे लीवर व पेट में जमीन हुई गंदगी, गैस की प्रॉब्लम, कब्ज की प्रॉब्लम। आपको कुछ भी करने से पहले कोई भी आर्टिकल से सुझाव लेने से पहले अपने कॉमन सेंस का इस्तेमाल जरूर करना है। और यदि गंभीर बीमारी है तो आपको एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Vaid Anupam Smalkha

View all posts

श्रेणियां

Vaid Anupam Smalkha