असली पनीर की पहचान जानें | नकली पनीर के हो सकते हैं दुष्परिणाम|

असली पनीर की पहचान – पनीर, एक ऐसा खाद्य पढ़ार्थ जो लगभग हर घर मे खाया जाता है और हर रसोई मे पाया जाता है। हमारे देश मे खासकर ये काफी लोकप्रिय है। इसका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने मे होता है। जैसे – पनीर के पकोड़े, पनीर की सब्जी, शाही पनीर, मटर पनीर आदि। और ये पनीर शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वैसे तो बाजार मे पनीर की मांग हमेशा रहती है। लेकिन त्योहारों और शादी के समय ये और बढ़ जाती है। क्योंकी पनीर से काफी सारे स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं।

हमेश इतनी बिक्री होने की वजह से बाजार मे नकली पनीर भी बहुत आने लगा है। त्योहारों और शादी के समय ये नकली पनीर और ज्यादा देखने को मिलता है। और इसको खा कर कोई पोषण तो नहीं मिलता उल्टा सेहत को नुकसान हो सकता है। लेकिन इस पनीर की पहचान शायद इतनी आसान नहीं होती और काफी लोग इसके धोखे मे आ जाते हैं। इसलिये आज करनालप्लस के इस आर्टिकल मे Dr. Mukul Saldi नकली और असली पनीर के बीच फर्क करने का कुछ आसान से तरीके बात रहे हैं।

असली पनीर की पहचान

असली पनीर की पहचान

  1. 1 लिटर दूध से 200 ग्राम तक पनीर बनता है। इसका मतलब 1 किलो पनीर के लिए कम से कम 5 किलो दूध लगेगा और 1 लिटर दूध की कीमत आज 60 रुपये है। इसका मतलब 1 किलो पनीर 300 रुपये से कम का नहीं मिलेगा। अगर इससे सस्ता मिल रहा हो तो वो नकली पनीर है।
  2. अगर आप असली और नकली पनीर साथ रख कर देखेंगे तो पाएंगे कि असली और पनीर के रंग थोड़े अलग होंगे। असली पनीर जहां बिल्कुल सफेद रंग का होगा वही नकली पनीर थोड़ा सा भूरे रंग मे होगा।
  3. असली पनीर को तोड़ने पर अंदर से उसकी सतह(surface) बिल्कुल चिकनी होगी जबकि नकली पनीर की सतह खुरदुरी होती है। नकली पनीर मे फैट कम होता है या नहीं होता जिस वजह से उसकी सतह खुरदुरी होती है।

तो इस तरह से असली और नकली पनीर का फर्क आसानी से घर बैठे किया जा सकता है। जिससे हमारी सेहत को नुकसान भी नहीं होगा और पैसे भी बचेंगे।

Disclaimer – KarnalPlus के इस आर्टिकल मे Dr. Mukul Saldi ने असली और नकली पनीर के बीच फर्क करने का तरीका बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपने विवेक से काम ले।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dr. Mukul Saldi

Ayurveda, Obesity Specialist and Sexologist

View all posts

श्रेणियां

Dr. Mukul Saldi

Ayurveda, Obesity Specialist and Sexologist