यह चीज घुटनों के दर्द Cartilage Pain का तोड़ है

दोस्तों एक ऐसी चीज जिसका आप इस्तेमाल करके अपने घुटनों पर लगाकर घुटनों के दर्द Cartilage Pain को दूर कर सकते हैं जैसे कि आप जानते हैं घुटनों का दर्द बहुत आम बात है। घुटनों में दर्द होने के कई रीजन हो सकते हैं। परंतु कैल्शियम की कमी से हमारे घुटने सबसे ज्यादा बेकार होते हैं। क्योंकि आज के समय में हम लोगों का खाना पीना ज्यादा व्यस्त दिनचर्या के कारण सही से नहीं हो पाता है। हम बस पेट भरने के लिए खाते हैं। पोष्टिक आहार नहीं ले पाते इस वजह से हमारे शरीर में विटामिंस, मिनरल्स, कैल्शियम की कमी हो जाती है। जिससे हमारे शरीर में बहुत सी बीमारियां जन्म ले लेती है उन्हीं में से एक है घुटनों का दर्द लिगामेंट में से टिकटिक आवाज आना, कार्टिलेज का खराब होना, लिगामेंट का डैमेज होना। बढ़ती उम्र के कारण शरीर का वजन ज्यादा हो जाने से घुटने सही से काम नहीं कर पाते। अगर आप इसे नजरअंदाज करेंगे तो ऑपरेशन की कंडीशन भी आ सकती है। तो ऑपरेशन से बचने के लिए हमारे प्रोसेस को फॉलो करें यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा।

 प्राकृतिक तरीके से घुटनों के दर्द को ठीक करने का प्रोसेस

इस प्रोसेस को आप घर पर रहकर भी कर सकते हैं। इस प्रोसेस के लिए हमें किसी अन्य व्यक्ति की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। आप सभी एलोवेरा तो जानते ही होंगे। यह एक प्राकृतिक पौधा है। एलोवेरा बहुत ही लाभदायक है। यह प्रकृति की देन है। पुराने समय में हमारे बुजुर्ग इसका अच्छे से उपयोग करना जानते थे पर आज की टेक्नोलॉज़ी भरी दुनिया में हम सब अपने प्राचीन चिकित्सा को भूलते जा रहे हैं। और एलोपैथिक दवाइयों पर निर्भर हो गए हैं। एलोवेरा में बहुत से गुण पाए जाते हैं। इसमें एक जेल होता है जैसे हमारे कार्टिलेज में होता है। वह हमारे घुटनों की रक्षात्मक प्रणाली है। 

तो इसके लिए सबसे पहले हमें धूप में बैठना है। धूप में बैठकर एलोवेरा को बीच में से काट कर उसके जैल को अपने घुटनों पर रखकर तीन से चार मिनट तक मालिश करें। उसके बाद 10 से 15 मिनट तक सूरज की रोशनी को अपने घुटने पर लगाएं। जब यह जेल सूरज की रोशनी में अच्छे से सूख जाए तब आप एक कपड़ा ले। और इस कपड़े को अपने पैरों के तलवे की तरफ घुमा कर अपने हाथों से पकड़ लें और इसे अपने हाथों से हल्का हल्का करके खींचे पर अपने घुटने को पीछे की ओर ना लेकर जाएं। इसे सावधानीपूर्वक करें और इसके बाद गर्म पट्टी को अपने घुटने पर बांध ले। कुछ दिन इस प्रोसेस को फॉलो करें और देखिए आप अपने घुटने के दर्द में आराम महसूस करेंगे। आप ऑपरेशन तक को नजरअंदाज कर सकते हैं इस प्रोसेस को फॉलो करके।

Disclaimer – हम किसी भी प्रकार का क्लेम, प्रॉमिस, और गारंटी, आर्टिकल में लिखे गए संबंधित सेवाओं की नहीं देते हैं। आपको कुछ भी करने से पहले कोई भी आर्टिकल से सुझाव लेने से पहले अपने कॉमन सेंस का प्रयोग करें और अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले।

Naturopath Sandeep Yogacharya

View all posts

श्रेणियां

Naturopath Sandeep Yogacharya

Naturopath Sandeep Yogacharya

Get in touch

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources. Competently formulate.