पानी जो हमारी पृथ्वी पर जीवन का सबसे मुख्य कारण है। इसके बिना शायद हम ज़िंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। पानी जीवन में हर रूप और तरह से कितना जरूरी है ये शायद हम सभी जानते और समझते हैं। एक इंसान का शरीर 60% पानी होता है। इसलिये मानव शरीर में पानी की कमी के कारण काफी समस्या हो सकती है।
सर्दियों में गर्मी के मुकाबले ज्यादा प्यास नहीं लगती तो आम तौर पर हम कम पानी पीते हैं। लेकिन चाहे सर्दी हो या गर्मी शरीर में पानी की जरूरत एक बराबर होती है। गर्मी में अगर 10 से 12 गिलास पानी पी रहे हैं तो गर्मियों में कम से कम 8 से 10 गिलास पीना चाहिए खासकर उन लोगों को जो एक्सर्साइज़ करते हैं और ज्यादा पसीना बहाते हैं।
शरीर में पानी की कमी के लक्षण
- डिहाइड्रेशन
- स्किन रैश
- माइग्रेन
- त्वचा का रूखापन
- होंठ फटना
पानी बस हमारी अंदरूनी अंगों के लिए ही नहीं बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी काफी जरूरी होता है। इसलिये सुंदर दिखने के लिए भी पानी काफी जरूरी होता है। गुनगुना पानी शरीर को डीटौक्स भी करता है। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले पानी की जरूरत ज्यादा होती है क्योंकि उन्हे U.T.I. और अन्य तरह के इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है।
पानी चाहे तो जूस या सूप किसी भी रूप में लिया जा सकता है। खाने से आधा घंटा पहले और खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। खाने के साथ कभी पानी नहीं पीना चाहिए।
अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसलिये आज करनालप्लस के इस आर्टिकल में Dr. Mayank Porwal से जानेंगे उन्ही 7 चीजों के बारे में जो हमारे शरीर की पानी की जरूरत को पूरा करती हैं।
पानी की कमी को पूरा करने के करेंगी ये चीजें
ये सारी चीजें शरीर मे ना केवल पानी की कमी को पूरा करती है हैं। बल्कि ये सुपर-फूड(superfood) की श्रेणी मे भी आती है। Superfood उन खाद्य पदार्थों को कहा जाता है जो हमारी रोजाना की पोषण की मात्रा होती है वो मिलती है जैसे कैल्सीअम, प्रोटीन, विटामिन आदि। अब जानते हैं उन चीजों के बारे में –
गाजर

गाजर को सलाद में, सूप में या किसी भी अन्य प्रकार से लिया जा सकता है। इसमे beta carotene पाया जाता जो स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। गाजर में काफी खनिज पदार्थ(minerals) भी होते हैं जैसे तांबा(Copper)।
टमाटर

टमाटर में 95% पानी होता है। ये हमारे दिल के लिए और डाइबिटिस के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वजन कम करने लिए भी ये बहुत अच्छा होता है। जो वजन कम करना चाहते हैं वो सवेरे सवेरे दो टमाटर खा सकते हैं इससे बहुत फायदा होता है। टमाटर में फाइबर भी मिलता है।
मूली

मूली के पराठे, मूली का सलाद कई तरह से मूली खाई जाती है और ये सर्दियों में ही आम तौर पर देखी जाती है। इसमें प्रोटीन, कैल्सीअम और कई तरह के विटामिन होते हैं जिनसे हमारे शरीर को पोषण मिलता है।
पालक

पालक मे आईरन(iron) भरपूर मात्रा में मिलता है। लेकिन इसमे कुदरती नमक होता है इसलिये जिन लोगों को हाई बीपी(high BP) की दिक्कत हो उन्हे कम से कम पालक खानी चाहिए। साथ ही जिन्हे किडनी की समस्या हो वो भी पालक न खाएँ या डॉक्टर की सलाह से खाएँ।
संतरा

संतरे में 80% पानी होता है इस वजह से इसको खाने पर शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और इसमे विटामिन सी(Vitamin C) भी भरपूर मात्रा में मिलता है।
सेब

सेब में प्रोटीन और फ़ाइबर सही मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिये ये शरीर मे पानी की कमी पूरी करने के साथ साथ पोषण भी देता है।
आंवला

आंवला में विटामिन, फ़ाइबर, मैग्नीसियम(magnesium) और कैल्सीअम(calcium) होता है। खासकर ये विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसलिये सर्दियों में इसका सेवन काफी फायदा देता है।
Disclaimer– Karnalplus के इस आर्टिकल में Dr. Mayank Porwal ने ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो हमारे शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा कर सकती हैं। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।
KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact
Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook