घर बैठे एक पेन की मदद से घुटनों का दर्द ठीक करें

Naturopath Jaskirat Singh Bajaj के द्वारा सुझाया गया एक ऐसा तरीका जिसकी मदद से हम अपने घुटनों का दर्द घर बैठे ही ठीक कर सकते हैं वह भी सिर्फ एक पेन की मदद से। लेकिन उसके लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा और अच्छे से इस प्रोसेस को समझना होगा।

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि आजकल घुटनों का दर्द बहुत नॉर्मल बात है। काफी लोगों में घुटनों के दर्द की समस्या पाई जाती है। घुटनों के दर्द के कई कारण हैं। जैसे आजकल का भोजन। हमारी दिनचर्या में हम लोग भोजन तो ग्रहण करते हैं लेकिन वह कैल्शियम और प्रोटीन युक्त नहीं होता है वह सिर्फ ऑइली और स्पाइसी होता है। जो हमारे शरीर में काफी नुकसान पहुंचाता है और कई बीमारियां बनाता है। भोजन में बहुत से लोग रिफाइंड का यूज़ करते हैं जो हमारे घुटनों के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है।

हमें कैल्शियम और प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिए। जिससे हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी और घुटनों में दर्द नहीं होगा, अन्य बीमारियां दूर होंगी। हमें अपने खाने पर खास ध्यान रखना चाहिए और एक्सरसाइज या योगा जरूर करना चाहिए।

बढ़ती उम्र के कारण भी घुटनों में दर्द रहने लगता है और भी अन्य कारण है जिसके चलते घुटनों में दर्द होता है तो आज KarnalPlus के इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं एक ऐसे प्रोसेस की जिसके द्वारा घर पर बैठे ही एक पेन की मदद से हम अपने घुटनों के दर्द को ठीक कर सकते हैं।

एक पेन की मदद से घुटनों का दर्द कैसे ठीक करें ?

हाथों के पॉइंट :

पहला पॉइंट : सबसे पहले पेशेंट की रिंग फिंगर के नाखून के दोनों साइड से दबाना है। 1 पॉइंट को लगभग 50 बार दबाना है। यह प्रक्रिया आप दोनों हाथों में कर सकते हैं और यह प्रक्रिया पेशेंट खुद से भी आसानी से कर सकता है।

दूसरा पॉइंट : इसके बाद आपको मिडल फिंगर लेनी है मिडल फिंगर का बीच वाला पोर्शन जहां पर गांठ होती है उसके दोनों साइड से दबाना है। यह प्रक्रिया आप दोनों हाथों में आसानी से कर सकते हैं।

तीसरा पॉइंट : हाथ के अंगूठे और उंगली के बीच के पोर्शन को अच्छे से दबाना है यह पॉइंट स्पाइन के ट्रीटमेंट में भी यूज होता है। यह प्रक्रिया हम दोनों हाथों में आसानी से कर सकते हैं। जिससे घुटनों की प्रॉब्लम भी दूर होती है।

चौथा पॉइंट : अपने दोनों हाथों की उंगलियों से गर्दन के पीछे वाले पोर्शन को आपको उंगलियों से प्रेस करना है। इस पोइंट पर आप जितना प्रेशर डालते हैं उतनी ही जल्दी आपके घुटनों का दर्द ठीक हो जाएगा। और घुटनों में ब्लड की सप्लाई उतनी ही ठीक होगी।

इसके अलावा बाजार में एक रोलर आता है। जिससे मसाज की जा सकती है। उसकी हेल्प से भी आप गर्दन के पीछे प्रेशर से मसाज कर सकते हैं। इन सभी पॉइंट्स को प्रेस करने से हमारी एक बीमारी नहीं बहुत सी बीमारियां दूर होती है। और इससे ब्लड सरकुलेशन की प्रॉब्लम भी काफी इंप्रूव होती है। और हमें बहुत ज्यादा फायदा मिलता है।

पैरों के पॉइंट :

पहला पॉइंट : पहले पेशेंट के पैर को सीधा कर लेंगे उसके बाद पैर की मिडल फिंगर को साइड से दबाना है। इसे ऐसे दबाना है जैसे नींबू को निचोड़ा जाता है। यह पॉइंट घुटनों के दर्द को ठीक करने के साथ-साथ स्पाइन की प्रॉब्लम को भी दूर करता है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है।

दूसरा पॉइंट : इसके बाद आपको तलवे के साइड वाला पोर्शन हल्के हल्के दबाना है जो स्पाइन की प्रॉब्लम को ठीक करता है। लेकिन इस पॉइंट को दबाने से घुटनों के दर्द में भी काफी आराम मिलता है। आप यह प्रोसेस हाथों से भी आराम से कर सकते हैं और यही प्रोसेस आप रोलर से भी कर सकते हैं। और यही प्रोसेस आप जिम्मी से भी कर सकते हैं। यह मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। यह एक पेन की शेप के जैसा होता है।

और यह सभी प्वाइंट्स आप पेन से भी आसानी से कर सकते हैं। यह पेन से भी उतना ही इफेक्टिव होता है जितना कि रोलर या हाथ से। और इन सभी पॉइंट्स को पेशेंट खुद से भी आसानी से दबा सकता है। और इन पॉइंट्स को दबाकर अपने घुटनों का दर्द स्वयं ही ठीक कर सकता है।

Disclaimer – इस आर्टिकल में Karnal Plus द्वारा बताया गया है कि कैसे आप एक पेन की मदद से घुटनों के दर्द को ठीक कर सकते है। यह प्रोसेस आप स्वयं के द्वारा भी आसानी से कर सकते है। लेकिन आपको एक बार डॉक्टर की सलाह भी जरूर लेनी है। आपको कुछ भी करने से पहले कोई भी आर्टिकल से सुझाव लेने से पहले अपने कॉमन सेंस का इस्तेमाल जरूर करना है।

Dr. Jaskirat Singh Bajaj

Naturopath

View all posts

श्रेणियां

Dr. Jaskirat Singh Bajaj

Naturopath