बीमार कर रहे हैं नकली मिट्टी के बर्तन | असली मिट्टी के बर्तन पहचाने

KarnalPlus पर आज हम Doctor Mayank Porwal से जानेंगे असली और नकली मिट्टी के बर्तन के बीच का फर्क। कैसे पहचाने असली मिट्टी के बर्तन और नकली मिट्टी के बर्तन से रहे सावधान क्योंकि ये बीमार कर सकते हैं।

असली मिट्टी के बर्तन के फायदे हम सभी जानते हैं कि इसमे कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो हमे स्वस्थ रहने मे मदद करते हैं। लेकिन आजकल बाजार मे बहुत से नकली मिट्टी के बर्तन मिलते हैं। जिनको हम असली समझ के खरीद तो लेते हैं लेकिन उनसे हमे फायदा नहीं होता उलट बीमार पड़ने का खतरा भी बना रहता है।

नकली मिट्टी के बर्तन

ये ऐसे बर्तन होते हैं जो 100% मिट्टी से नहीं बने होते बल्कि ये सिमेन्ट, सिलिकेट और अन्य हानिकारक केमिकल्स से बनाए जाते हैं और इन के ऊपर किया गया रंग भी केमिकल्स बेस्ड होता और जब जब हम ऐसे बर्तन मे अपना पानी रखते हैं तो ये पदार्थ उस पानी मे धीरे धीरे घुल के हमारे शरीर मे प्रवेश कर जाते हैं और नुकसान पहुंचते हैं।

कैसे पहचाने असली मिट्टी के बर्तन

  • मिट्टी का बर्तन कुम्हार चाक पर हाथ से बनाता है तो जब भी इसे अंदर से छू कर देखेंगे तो इसमे धारियाँ मिलेंगी लेकिन मोल्ड पर केमिकल्स से बने नकली मिट्टी के बर्तन मे कोई धारियाँ नहीं होंगी। ये पूरा प्लेन मिलेगा।
  • असली मिट्टी के बर्तन मे छेद मौजूद होते हैं इससे हवा का आवा गमन होता रहता है बर्तन हवादार बने रहते हैं जिस वजह से इसके पोषक तत्व बने रहते हैं। लेकिन नकली मिट्टी के बर्तन मे छेद नहीं होते और इससे हवा भी आर पार नहीं जा पाती जिस वजह से अंदर के पोषक तत्व मर जाते हैं ।
  • मिट्टी के बर्तन का ढक्कन भी मिट्टी का ही होगा लेकिन ज्यादातर ऐसा देखा गया है की नकली मिट्टी के बर्तन का ढक्कन प्लास्टिक का बना होता है । सिमेन्ट और सिलिकेट से बना बर्तन चिकन होता है तो उसपे प्लास्टिक का ढक्कन लग सकता है लेकिन असली मिट्टी का बर्तन चिकन नहीं होता।
  • आजकल लोग मिट्टी से बने कुकर का भी प्रयोग कर रहे हैं लेकिन ऐसे कुकर केमिकल्स से ही बने होते हैं क्योंकि असली मिट्टी का कुकर भाप का प्रेशर नहीं झेल सकता। तो ऐसे कुकर का इस्तेमाल न करें।

Disclaimer – कोई भी उपाय, दवा, डाइट करने से पहले अपने विवेक से काम ले और एक बार doctor की सलाह अवश्य लें।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dr. Mayank Porwal

Naturopath, Holistic Therapist

View all posts

श्रेणियां

Dr. Mayank Porwal

Naturopath, Holistic Therapist