फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये चीजें। जानें फैटी लिवर के लक्षण, कारण और निवारण। Fatty Liver

फैटी लिवर- लीवर शरीर का एक आवश्यक अंग है जो 500 से अधिक महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह डायाफ्राम के नीचे और पेट, दाहिनी किडनी और आंतों के ऊपर होता है। लिवर हमारे शरीर में कई तरह के कार्य करता है जैसे- लिवर पित्त का उत्पादन करता है, एक तरल पदार्थ जो वसा को पचाने और अपशिष्ट को दूर करने में मदद करता है, खून को फ़िल्टर और साफ रखने मे मदद करता है।

फैटी लिवर

इसलिये लिवर का स्वस्थ और सुचारु रूप से काम करते रहना जीने के लिए बहुत जरूरी होता है। आज करनालप्लस के इस आर्टिकल में Dr. Mukul Saldi से जानेंगे कि फैटी लिवर(fatty liver ) की समस्या क्या होती है, ये क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और फिर जानेंगे इससे बचाव और निवारण का तरीका।

फैटी लिवर क्या होता है

हमारे लिवर या गुर्दे में जब फैट, वसा या चर्बी जम जाती है तो इसी को फैटी लिवर की समस्या कहते हैं। लिवर में कम मात्रा में वसा या चर्बी होन आम बात है। लेकिन जब फैट की मात्रा बहुत बढ़ जाती है तो हमारे स्वास्थ्य के लिए समस्या बन सकती है।

फैटी लिवर की समस्या एक चिंता का कारण इसलिये है क्यों आगे चलकर इससे लिवर हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियाँ भी हो सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है की वो सभी लोग जिनको फैटी लिवर की समस्या हो उनको ये बीमारियाँ जरूर होंगी। करीबन एक तिहाई लोगों में और 10% बच्चों में फैटी लिवर देखने को मिलती है।

आज से करीबन 20 से 25 साल पहले ये समस्या ज्यादातर बस शराब पीने वाले लोगों में पायी जाती थी। लेकिन अब ये काफी आम हो चुकी है।

फैटी लिवर के लक्षण क्या होते हैं

  • फेफड़े के नीचे दायें साइड में दर्द या भारीपन।
  • भूख ना लगना, वजन कम होना।
  • कई बार समस्या ज्यादा बढ़ने पर आँखें और त्वचा पीली पड़ जाती हैं।
  • पेट या पैरों में सूजन होना ।
  • अत्यधिक थकान या मानसिक भ्रम की स्तिथि।

फैटी लिवर है या नहीं ये जानने के लिए लिवर फंगक्शन टेस्ट और अल्ट्रा-साउन्ड टेस्ट कराया जाता है।

जो लोग डायबिटिस या मोटापे से ग्रसित हैं उनको फैटी लिवर होने की समस्या काफी बढ़ जाती है। जल्दीबाज़ी में वजन घटाने से( जैसे एक महीने मे 8-10 किलो वजन घटना) भी ये समस्या हो सकती है। जो लोग किसी कारणवश दवाएँ ज्यादा लेते हैं उनको भी ये समस्या होने की काफी संभावना रहती है।

लिवर की समस्या से बचने के लिए इन चीजों से बचें

रिफाइन्ड खाने से बचें– मैदा, चीनी, रिफाइन्ड तेल, चावल आदि सब रिफाइन्ड खाने मे आते हैं। बाहर का खाना जैसे- बिस्किट, मैगी आदि सब में चीनी, तेल का प्रयोग किया जाता इसलिये बाहर की किसी भी चीज को खाने से बचें।

सैचुरेटेड फैट– देसी घी में सैचुरेटेड फैट होता है इसलिये घी का सेवन कम करना चाहिए। फुल फैट दूध नहीं पीना चाहिए और मलाई निकालकर दूध पियें। एक से ज्यादा अंडे का सेवन न करें अगर प्रोटीन के लिए अंडे खाने पड़ें तो ज्यादा से ज्यादा दो अंडे काफी हैं। डायबिटिस के मरीज भी एक से ज्यादा अंडे ना खाएँ।

दवाएँ– ज्यादा या अनावश्यक दवाएँ खाने से बचें क्यों ये लिवर को नुकसान पहुँचती हैं साथ ही साथ फैटी लिवर का कारण भी बनती हैं।

फैटी लिवर की समस्या के लिए फायदेमंद है ये चीजें

कॉफी– एक शोध में ये पता चला है कि कॉफी में मौजूद कैफीन लिवर से फैट घटाने में मदद करती है। दिन में 2 से 3 कप कॉफी इस समस्या में काफी फायदेमंद होती है। इन्स्टेन्ट कॉफी से ज्यादा फायदा फ़िल्टर कॉफी पीने से होता है।

फैटी लिवर

ओमेगा 3 फैटी एसिड– ओमेगा 3 फैटी लिवर की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये मुख्यतः मछली में पाया जाता है। लेकिन जो लोग शाकाहारी हैं वो अखरोट, अलसी के बीज(flax seeds), चिया बीज(chia seeds)।

Fatty liver के लिए देसी नुस्खा

इस नुस्खे के लिए चाहिए 15 से 20 पत्ते पालक, थोड़ा सा धनिया, चुकंदर, दो चम्मच चिया के बीज,

  • सबसे पहले पालक और धनिया को आधा कप पानी में उबाल लें।
  • फिर धनिया, पालक, चुकंदर को ब्लेन्डर में डाल लेंगे।
  • जिस पानी में पालक और धनिया उबाला हो वो पानी फेंके नहीं। बल्कि उसे भी ब्लेन्डर में डाल लें।
  • फिर इसमे स्वाद के लिए एक सेब और नींबू डाल डाल कर ब्लेन्ड कर लें।

इस तरह हमारा नुस्खा तैयार हो जाएगा। अगर चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमे काला नमक भी डाल सकते हैं।

इस जूस को पीने से फैटी लिवर की समस्या में काफी फायदा होता है।

Disclaimer– Karnalplus के आर्टिकल में Dr. Mukul Saldi ने फैटी लिवर का कारण, लक्षण और निवारण के बारे में बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dr. Mukul Saldi

Ayurveda, Obesity Specialist and Sexologist

View all posts

श्रेणियां

Dr. Mukul Saldi

Ayurveda, Obesity Specialist and Sexologist