इन 5 गलतियों से शुगर डायबिटिस बन सकती है जानलेवा।

मधुमेह या डायबिटिस की बिमारी आज एक विश्वव्यापी समस्या बन चुकी है। खासकर हमारे देश में डायबिटिस से पीड़ित लोगों की जनसंख्या काफी बढ़ चुकी है। इसका बिमारी का शिकार अब कम उम्र के लोग या युवा भी होने लगे हैं। शुगर के मरीजों में 46% लोग 40 साल की उम्र से कम के हैं। दुनिया में शुगर का हर छठवा मरीज, भारतीय है। ये बिमारी बहुत तेजी से फैल रही है।

कई लोग ब्लड शुगर की समस्या को गंभीरता से नहीं लेते ना ही इस बिमारी से संबंधित परहेज रखते हैं। इसलिये डियाबीटीस का मृत्यु दर भी अब काफी बढ़ने लगा है। करनालप्लस के इस आर्टिकल में Dr. Mukul Saldi से समझेंगे उन 5 गलतियों के बारे में जिनकी वजह से डायबिटिस की बिमारी जानलेवा बन सकती है या इसकी वजह किडनी फेल, हार्ट अटैक, आँखों की रोशनी जाना जैसी गंभीर स्तिथि भी बन सकती है।

डायबिटिस

इन 5 गलतियों के कारण शुगर डायबिटिस बन सकती हैं जान की दुश्मन

मधुमेह जैसी गंभीर रोग से निपटने के लिए जीवन शैली से लेकर खान पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है लेकिन कुछ इस इसकी गंभीरता को नहीं समझते है कुछ गलतियाँ कर बैठते हैं जिस वजह से ये बिमारी और भयावह रूप ले लेती है। इसलिये अब हम उन 5 गलतियों के बारे में जानेंगे-

मधुमेह की बिमारी से लड़ने के लिए लाइफस्टाइल और परहेज है जरूरी

पहली गलती ये है कि डायबिटिस की बिमारी होने पर लोग सिर्फ दवाओं के भरोसे ही बैठ जाते हैं और अपनी जीवनशैली में कोई परिवर्तन नहीं करते। ना ही किसी प्रकार के परहेज पर ध्यान देते हैं।लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव नहीं करने से शुगर की दवाएँ बढ़ने लगेंगी जिस कारण शरीर के बाकी अंगों पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा।

इसलिये डायबिटिस जैसी बिमारी में दवा के साथ परहेज का और लाइफस्टाइल में बदलाव भी बहुत जरूरी होता है।

मीठा कंट्रोल करने से शुगर रहेगी नॉर्मल

दूसरी गलती लोग ये करते हैं कि इस शुगर होने पर चीनी खाना तो बंद कर देते हैं या कम कर देते हैं लेकिन इसकी जगह गुड़, शहद आदि चीजों का प्रयोग शुरू कर देते हैं। गुड़ मे भी 95% sugar ही पाई जाती है और इसी प्रकार शहद मे भी। इसलिये सिर्फ चीनी कंट्रोल करने से फायदा नहीं होने वाला बल्कि हर मीठी चीज के सेवन पर ध्यान रखना होगा।

शुगर

अनाज भी बढ़ाता है diabetes का खतरा

तीसरी गलती ये है कि जो लोग हर तरह के मीठे खाद्य पढ़ार्थों का सेवन बंद कर देते हैं लेकिन अनाज का सेवन बंद नहीं कर पाते। क्योंकि अनाज मे भी शुगर या ग्लूकोस मौजूद होती है। इसको उदाहरण से समझे तो अगर अपने 5 चम्मच चावल और 4 चम्मच चीनी दोनों में लगभग बराबर मात्रा में ग्लूकोस या शुगर मौजूद है।

इसी तरह रोटी या गेहूं का सेवन करने से भी शरीर में ग्लूकोस बढ़ता है। मल्टीग्रेन आटा (multigrain flour) भी नॉर्मल आटा से ज्यादा अलग नहीं होता इसलिये इसका सेवन भी कम करना चाहिए।

फ्रूट जूस से भी बढ़ता है शुगर लेवल

फलों में भी शुगर होती है और बस इनमे ग्लूकोस की जगह फ्रक्टोस (fructose) होती है लेकिन इससे भी शरीर की शुगर बढ़ती है। लेकिन जहां फल खाने से शरीर में कम शुगर बढ़ती है वही फलों का जूस पीने से ज्यादा बढ़ती है क्यों जूस बनाने में ज्यादा फल प्रयोग करने पड़ते हैं।

madhumeh

डायबिटिस की दवा नियमित रूप से लें

शुगर में दवा लेने के नियम का सही से पालन ना करना भी डायबिटिस का खतरा बढ़ा देता है। अगर डॉक्टर ने रोजाना सुबह शाम दो गोली बोली हो तो इसका पालन करना चाहिए। कई लोग अपने मन से शुगर की गोली बंद या कम कर देते जिस वजह से ये आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकता है।

Disclaimer– Karnalplus के आर्टिकल में Dr. Mukul Saldi ने डायबिटिस में किन चीजों का परहेज करना चाहिए ये बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।

Dr. Mukul Saldi

Ayurveda, Obesity Specialist and Sexologist

View all posts

श्रेणियां

Dr. Mukul Saldi

Ayurveda, Obesity Specialist and Sexologist