घुटनों का दर्द और कट कट की आवाज को 2 मिनट में ठीक करें

Dr Varun Duggal के द्वारा बताया गया एक ऐसा तरीका जिसकी मदद से घुटनों का दर्द से 2 मिनट में बिना किसी दवाई के आराम पा सकते हैं।

आजकल घुटनो की समस्या तो बहुत आम बात है। सभी उम्र के लोगों में यह समस्या देखने को मिलती है। घुटनों में दर्द होने के कई कारण होते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आजकल खाना पीना बहुत ही गलत तरीके से खाया जाता है। खाने का काफी सामान पैकेजिंग में आने लगा है। जिसे लोग अपनी डाइट में ऐड करते हैं।

जिसके चलते काफी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। पैकेजिंग का खाना, रखा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए इससे भी घुटनों में प्रॉब्लम रहने लगती है। सभी को फ्रेश और हेल्दी फूड ही खाना चाहिए। जिससे हमारे शरीर में प्रोटीन और विटामिंस की कमी के साथ-साथ कैल्शियम की भी कमी पूरी हो सके।

कैल्शियम की कमी के कारण भी कई बार घुटनों में दर्द और कट -कट की आवाज होने लगती है।इस आवाज को अंग्रेजी मे crepitus कहते हैं। कई बार शरीर में भोजन की कमी, पानी की कमी और विटामिन, कैल्शियम या प्रोटीन की कमी के कारण घुटनों की समस्या का सामना करना पड़ता है। और बढ़ती उम्र के कारण भी घुटनों में दर्द रहने लगता है जिसके चलते घुटनों में दर्द होता है

तो आज हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं एक ऐसे प्रोसेस की जिसके द्वारा सिर्फ 2 मिनट में बिना किसी दवाई के  हम अपने घुटनों के दर्द को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे हम अपने घुटनों की समस्या को 2 मिनट में दूर कर सकते हैं?

घुटनों का दर्द और कट कट की आवाज(crepitus) को 2 मिनट में ठीक करें

बहुत से पेशेंट के घुटनों में दर्द रहता है जिनके घुटनों में से कट कट की आवाज भी बहुत आती है। यह समस्या आज के समय में बहुत देखने के लिए मिलती है। इसके लिए ऑपरेशन नहीं कराना चाहिए। इसके लिए सिंपल सा यह ट्रीटमेंट करें।

सबसे पहले पेशेंट को बैठा देंगे और पेशेंट के दोनों पैर नीचे लटका देंगे। उसके बाद दोनों हाथों से पेशेंट के घुटने को होल्ड करना है, उसके बाद घुटने को थ्रस्ट देना है। इसी प्रकार दूसरे घुटने को भी थ्रस्ट देना है। दोनों घुटनों को थ्रस्ट देने के बाद पेशेंट को सीधा लेटा देंगे।

घुटने की जॉइन्ट स्पेस मेंटेन करने के लिए Chiropractic treatment होता है इसके अंदर पेशेंट को सीधा लेटा लेंगे उसके बाद एक पैर के घुटने के अंदर हाथ डाल लेंगे और दूसरे पैर को बंद कर देंगे और पहले वाले पैर को थ्रस्टिंग ( हाथ से प्रेशर डालकर) देते हैं।

उसके बाद पेशेंट के दोनों पैरों को सीधा कर लेंगे और जिस पैर को थर्स्टिंग दी है उसे अपने शोल्डर पर रखकर दोनों हाथों से अपनी साइड प्रेशर डालेंगे इसी प्रकार यह प्रक्रिया दूसरे पैर पर भी रिपीट करेंगे। इससे आपके घुटनों में काफी आराम मिलेगा।

Ankle का थ्रस्ट: जिन पेशेंट के घुटनों में प्रॉब्लम रहती है उनके Ankle में भी प्रॉब्लम होती है। इसके लिए पेशेंट को सीधा लेटा ले और उसके बाद एक घुटने को मोड़ दे और एडी को किसी सॉफ्ट चीज पर रख लें उसके बाद थ्रस्ट दे इसी प्रकार दूसरे Ankle का भी थरस देंगे। जिससे Ankle में भी काफी आराम मिलेगा।

घुटनों की समस्या को दूर करने के लिए हमें किन-किन चीजों को अपनी डाइट में लेना चाहिए ?

घुटनों के दर्द में मखाने के फायदे : घुटनों की समस्या के बहुत से रीजन होते हैं। लेकिन सबसे बड़ा रीजन डाइट अच्छा ना होना है। यदि किसी पेशेंट के घुटनों में प्रॉब्लम रहती है या टक टक की आवाज आती है, तो उसके लिए मखाने बहुत फायदेमंद होते हैं। पेशेंट को रोज अपनी डाइट में मखानों का सेवन करना चाहिए।

8 से 10 मखाने रोज अपनी डाइट में ऐड करने चाहिए। इन सब चीजों का सेवन केवल घुटनों के जोड़ों में नहीं बल्कि अन्य सभी जोड़ों में लाभकारी होगा। इनमें बहुत ज्यादा कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।

सफेद तिल के फायदे : सफेद तिल हमारे घुटनों और जोड़ों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इनका इस्तेमाल मिठाई बनाने के लिए किया जाता है जैसे गजक। तिल गर्म होते हैं और इनमें कैल्शियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा पाई जाती है। उसके लिए आपको आधा चम्मच तिल को रात को भिगोकर रखना है और अगले दिन सुबह रोटी और सब्जी में डाल कर आपको इन्हें खा लेना है।

नारियल के फायदे: नारियल का पानी तो हमारे शरीर को फायदा देता ही है लेकिन उसके साथ ही साथ हरा नारियल घुटनों के दर्द में काफी आराम देता है। हरे नारियल का पानी पीकर उसके अंदर जो मलाई निकलती है उसे खाना चाहिए। उसमें काफी कैल्शियम की मात्रा होती है। इससे हमारे घुटनों को बहुत फायदा मिलेगा।

यदि हम कैल्शियम की टेबलेट या अन्य कैल्शियम प्रोडक्ट लेते हैं। तो उसमें चूना मिक्स आता है जिससे पथरी की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन इन सभी चीजों में नेचुरल कैल्शियम होता है। यह हमें कोई साइड इफेक्ट नहीं करेगा और ना ही पथरी बनाएगा।

Disclaimer – इस आर्टिकल में Karnal Plus द्वारा बताया गया है कि कैसे आप थरस और कैल्शियम युक्त पदार्थ की मदद से घुटनों के दर्द को ठीक कर सकते है। यह प्रोसेस आप घर पर  किसी की मदद द्वारा भी कर सकते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दूसरे व्यक्ति को इस प्रोसेस की नॉलेज होनी जरूरी है।

एक बार डॉक्टर की सलाह भी जरूर लेनी है। आपको कुछ भी करने से पहले कोई भी आर्टिकल से सुझाव लेने से पहले अपने कॉमन सेंस का इस्तेमाल जरूर करना है।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dr. Varun Duggal

BPTh/BPT, MPTh/MPT - Orthopedic Physiotherapy, Orthopedic Physiotherapist, Delhi Chiropractor Physiotherapist Sports Injury Clinic,
West Delhi

View all posts

श्रेणियां

Dr. Varun Duggal

BPTh/BPT, MPTh/MPT - Orthopedic Physiotherapy, Orthopedic Physiotherapist, Delhi Chiropractor Physiotherapist Sports Injury Clinic,
West Delhi