साइटिका का दर्द होगा 15 दिनों में बिल्कुल ठीक sciatica pain

साइटिका क्या है ?

रीढ़ की हड्डी के बीच में सॉफ्ट डिस्क(soft disc) होती है जो कि हमारी रीड की हड्डी को कुशन(cushion) देती है तथा उसके पीछे निकलने वाली नसों को बचा के रखती है। लेकिन कुछ वजहों से यह डिस्क पीछे की तरफ सरक जाती है तथा नस पर दबाव डालने लगती है  और हमारी रीढ़ की हड्डी से निकलने वाली नस जो  टांग की तरफ जाती है जिसे साइटिका नस भी कहा जाता है। उसके दबने से पूरी टांग में दर्द होता है। इसी बीमारी को साइटिका(sciatica) बोला जाता है।

आज करनालप्लस के इस आर्टिकल में Doctor Ashwani Kumar से जानेंगे साइटिका दर्द का कारण। इस दर्द का पता करने का घरेलू उपाय और कैसे बिना किसी दवा के इस दर्द का इलाज घर बैठे ही किया जा सकता है।

sciatica pain का कारण या साइटिका का दर्द क्यों होता है ?

वो लोग जो वजन ज्यादा उठाते हों या जो लोग जिम करते हैं या हेवी वेट लिफ्ट करते उनकी कमर पर स्ट्रेन आता है और पूरी नस जो टांग की तरफ जाती है। वो खिंच जाती है।  कुछ लोगों ने जैसे घर में कुछ हैवी वजन उठाया और इस वजह से साइटिका की नस दब गई तो उन्हे भी ये तकलीफ हो सकती है । मगर सभी लोगों में जरूरी नहीं है कि वजन उठाने की वजह से ही हो। यह बीमारी पुरुष, महिला और हर उम्र के लोगों में पाई जाती है।

इसका दर्द कुछ महीने ठीक रहता है और फिर दर्द उठ जाता है। इस बीमारी में अक्सर दर्द के साथ-साथ पैर में सूनापन झनझनाहट और कभी कभी कमजोरी तक हो जाती है। कई बार पैरों मे इतनी कमजोरी हो जाती है कि पैर के पंजे ढंग से हिल भी नहीं पाते।

साइटिका का दर्द क्या है और इसके कारण जानने के बाद अब समझते हैं वो आसन से तरीका जिससे घर बैठे ये पता किया जा सकता है की पैरों या कमर में होने वाला दर्द साइटिका का दर्द है या नहीं।

साइटिका टेस्ट- इस उपाय से पता करें कि पैरों में होने वाला दर्द साइटिका है या नहीं

  • इस टेस्ट के लिए बिस्तर पीठ के बल आराम से बिल्कुल रिलैक्स होकर लेट जाएं।
  • जिस टांग में दर्द है उसको बिलकुल सीधा घुटना मोड़े बगैर ऊपर की तरफ उठाना है।
  • मुड़े बगैर टांग बिना किसी दर्द के 60 से 70 डिग्री तक आसानी से उठ जानी चाहिए और पैर में दर्द नहीं होना चाहिए।
साइटिका
sciatica test

जिसकी साइटिका की नस दबी हुई होगी या जिसको साइटीका का पेन होगा वो अगर ऐसे ही टांग को थोड़ा सा भी ऊपर उठाएगातो उसकी दर्द के मारे चीख निकल जाएगी और पंजे को ऊपर खींचने से दर्द बुरी तरह से बढ़ जाएगा। यदि किसी को टांग को सीधा उठाने से पंजे को खींचने से दर्द हो जाता है तो वह दर्द साइटिका का ही है। यह टेस्ट लगभग m.r.i. के बराबर ही माना जाता है। कुछ लोगों में जिनमें दर्द बहुत ज्यादा होता है, तो m.r.i. भी करके देख सकते हैं।

शियाटिका का इलाज

बस 15 दिन मे साइटिका का दर्द होगा ठीक इन तारीकों से –

  • सबसे पहले तो जो लोग वजन उठाने का काम करते हैं या जिन्होंने कभी अचानक वजन ज्यादा उठाया था। वह दोबारा जिंदगी में या कम से कम 3 महीने के लिए वजन ना उठाएं।
  • खाने-पीने की चीजों में जो चीजें वायु दोष से भरी होती हैं उसे न खाएँ।

इन एक्सर्साइज़ से होगा sciatica pain का इलाज

पहली एक्सर्साइज़

  • सबसे पहले बिस्तर पर सीधा लेट जाएँ और अपने दोनों घुटनों को मोड़ लें।
साइटिका
  • घुटने मोड़ने के बाद घुटनों को एक दिशा मे पूरा बिस्तर की सतह तक ले जाएंगे।
  • एक बटक(buttock) को पूरा उठायेंगे। दोनों कंधे बिस्तर की सतह पर ही लगे रहने चाहिए।
  • और गर्दन जिस दिशा मे दोनों घुटने मुड़े हों उसके विपरीत दिशा मे होनी चाहिए।
साइटिका
  • इसी तरह घुटने दूसरी दिशा मे मोड कर गर्दन को विपरीत दिशा मे घूमना है।
  • ये एक्सर्साइज़ 10-10 बार दोनों दिशा मे करनी है।

दूसरी एक्सर्साइज़

  • इसमे भी पेट के बल सीधे बिरतर पर लेटना है।
  • और अपने घुटने मोड कर कमर और बटक(buttock) उठा कर एक ब्रिज की तरह बनाना है।
  • 30 से 60 सेकंड तक गिनने के बाद कमर नीचे ले आएंगे और फिर से दोहराएंगे ।

इन दोनों एक्सर्साइज़ को 15 दिन तक करने से साइटिका का दर्द ठीक हो जाता है। साथ ही साथ वजन नहीं उठाना है और खान पान का ध्यान रखना है। बाइक या कार मे सफर करते वक्त ज्यादा झटके नहीं लगने चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें।

Dr. Ashwani Kumar के  सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस(cervical spondylitis) के इलाज के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें–सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस

यदि साइटिका का दर्द ज्यादा बढ़ जाए या पैरों में कमजोरी आने लगे तो ऐसे में अपने Doctor से अवश्य संपर्क करें।

Disclaimer– Karnalplus के इस आर्टिकल में Dr. Ashwani Kumar साइटिका का दर्द, दर्द का कारण और उसके उपचार के बारे मे बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dr. Ashwani Kumar

Neurosurgeon, Brain and Spine Specialist, Virk Hospital, Karnal, Haryana

View all posts

श्रेणियां

Dr. Ashwani Kumar

Neurosurgeon, Brain and Spine Specialist, Virk Hospital, Karnal, Haryana