पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो घर पर बना ये एप्पल जूस है बहुत कारगर

आज दुनिया की एक बड़ी तादाद पेट की चर्बी या मोटापे जैसे समस्या से परेशान है। इसका एक कारण ये भी है की पेट की चर्बी या बेली फैट घाटाना आसान नहीं होता। जिस वजह से लोग तरह तरह के नुस्खे या जुगाड़ ढूंढते रहते हैं जिससे। पेट की चर्बी को आसानी से घटाया जा सके।

इसलिए आज हम एक ऐसा नुस्खा लेकर आए हैं जिसे घर पर आसानी से आजमाया जा सकता है। इसके लिए जरूरत है सिर्फ सेब और घर मे आसानी से मिलने वाली कुछ अन्य सामग्री की। सेब विटामिन और ट्रांस एलिमेंट्स सहित पोषक तत्वों और बायोएक्टिव कंपाउंड का भरपूर स्रोत है।

आज करनाल प्लस पर NATUROPATH MAYANK PORWAL से जानने वाले हैं सेब से जूस बनाने का ऐसा तरीका जिसको पीकर हम अपना वजन और चर्बी घटा सकते हैं।

एप्पल जूस के फायदे

  • यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।
  • इसमें एंटी-अल्सरेटिव गुण होते हैं।
  • एप्पल जूस में पाचन को बेहतर बनाने वाले गुण होते हैं।
  • इसमें इम्युनिटी को बूस्ट करने वाली खूबियाँ होती हैं।
  • एप्पल जूस में रक्तचाप कम करने की खूबियाँ होती हैं।
  • इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं।
  • इसमें ब्लड शुगर कम करने की खूबियाँ होती हैं।
  • महिलाओं में हो रही यूटीआई की दिक्कत को ठीक करता है।

एप्पल जूस बनाने का तरीका

एक सेब ले और धीरे-धीरे उसके ऊपर से मोम हटा ले। इसके बाद सेब को छोटे-छोटे हिस्सों में काट लें और उसे एक कांच के जार या बोतल में डाल ले। उसके बाद जार के अंदर पानी भरे लगभग जिसमें आपका पूरा कटा हुआ सेब डूब जाए। 

यह करने के बाद आपने पानी और सेब से भरे हुए जार के अंदर दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालना है। इसके बाद एक लकड़ी के बेलन या किसी और चीज की मदद से सेब को धीरे धीरे दबा ताकि विनेगर नीचे चला जाए।

  • इसके बाद यह बोतल को टाइट लीड से बंद करके 10 दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें। याद रहे कि आपने हर रोज बोतल को खोल कर उसे किसी लकड़ी या किसी और चीज की मदद से दबाते रहना है। (इसमें चीनी ना डालें)
  • 10 दिन बाद इसे एक कपड़े की मदद से छान लें ऐसा करने पर आपका एक लिक्विड तैयार हो जाएगा।

पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं तो इस तरह एप्पल जूस का सेवन करें

अगर आपको अपना वजन कम करना है तो एक कप गुनगुने पानी के अंदर एक चम्मच जूस और एक चम्मच शहद डालकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह जूस को आप दिन में एक से दो बार ले सकते हैं।

  • जिस व्यक्ति को शुगर की दिक्कत है वह यह जूस का सेवन ना करें।
  • जिन महिलाओं को UTI की दिक्कत है वह इसका सेवन दिन में 3 बार करें।
  • जिन लोगों को लगातार विटामिन B12 आदि की कमी हो जाती है वह भी इस जूस का सेवन कर सकते है।

Disclaimer – Karnalplus सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां स्वस्थ प्रदाता द्वारा दी गयी जानकारियाँ लोगों तक पहुंचाई जाती है। यहाँ दी गयी कोई भी जानकारी, सलाह, सुझाव, नुस्खा, उपाय, उपचार या थेरेपी आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें और अपनी समझ से काम लें। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या इससे जुड़े विवादों के लिए Karnal Plus जिम्मेदार नहीं होगा।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें—— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dr. Mayank Porwal

Naturopath, Holistic Therapist

View all posts

श्रेणियां

Dr. Mayank Porwal

Naturopath, Holistic Therapist