सर्दियों में ये लड्डू खाकर कब्ज भगाओ और सेहतमंद बन जाओ।

सर्दी के मौसम में सभी गरम चीजें खाना पसंद करते हैं और पानी कम पीते हैं जिस करण काफी लोगों को कब्ज की शिकायत हो जाती है या जिन लोगों को पहले से है उनकी ये समस्या बढ़ जाती है। मौसम में बदलाव के कारण हमारी पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है जिस वजह से बाउल मूवमेंट में भी समस्या आती है।

इसलिये आज करनालप्लस के इस आर्टिकल में Dietician Manisha Saluja से जानेंगे एक ऐसे लड्डू बनाने की विधि जिससे हमारी कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी, साथ ही सर्दियों मे इसके सेवन से और भी कई अन्य फायदे होंगे।

कब्ज और पाचन क्रिया सही रखते हैं ये लड्डू

जिस लड्डू की हम आज बात कर रहे हैं उसे गोंद के लड्डू कहते हैं। ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तो अब जानते हैं इसको बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री के बारे में और उसके बाद इसको बनाने की प्रक्रिया समझेंगे।

गोंद के लड्डू बनाने की विधि

गोंद के लड्डू बनाने के लिए चाहिए- गोंद, गाय का घी, बादाम, पिस्ता, अखरोट, नारियल का बुरादा, खसखस, खजूर, सूखी अदरक या सौंठ।

सबसे पहले गोंद को गाय से घी में फ्राइ कर लेंगे जिससे ये गोंद फूल जाएगा। फिर इसको हाथ से सोंटे से क्रश करके पाउडर बना लेना है।

  • फिर बादाम, पिस्ता और अखरोट को रोस्ट करके इसका पाउडर बना लेंगे।
  • खजूर को तेल मे फ्राइ करना है जिससे इसका पेस्ट बन जाएगा।
  • फिर गोंद का पाउडर, बादाम पोस्ट, अखरोट के पाउडर को एक साथ मिक्स कर लेंगे।
  • फिर इसमे खजूर का पेस्ट और फ्लेवर के लिए सौंठ मिला देंगे।
  • इसके बाद इस मिक्स्चर को एक कढ़ाई में गैस पर रख देना है।
  • गैस ऑन करके इस मिक्स्चर को गैस पर 1 मिनट तक भूनना है।
  • एक मिनट बाद गैस बंद करके इसको एक बर्तन में निकल लें।
  • फिर हाथों का प्रयोग करके इस मिक्स्चर से लड्डू बना लेने हैं।

अब ये खाने के लिए लिए तैयार है। चाहे तो एक बार में 2 से 3 लड्डू खा सकते हैं। इसको खाने के बाद मीठे की तरह नहीं खाना चाहिए क्यों इसमे भी फैट होता है। चाहे हो सोते समय दूध के साथ खा सकते हैं या सवेरे चाय या कॉफी के साथ साथ खा सकते हैं। इस लड्डू को दो साल से बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी खा सकते हैं। जिन्हे डायबिटिस, ब्लड प्रेशर जैसी बिमारी है वो दिन में बस एक लड्डू का सेवन करें।

गोंद के लड्डू के फायदे

  • ये लड्डू इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
  • कब्ज, पाचन क्रिया और बोउल मूवमेंट ठीक करते हैं।
  • साथ ही साथ ठंड में शरीर को गरम भी रखते हैं।

Disclaimer– Karnalplus के इस आर्टिकल में Dietician Manisha Saluja ने गोंद के लड्डू बनाने की विधि और इसके फ़ायदों के बारे में बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dietician Manisha Saluja

Dietician

View all posts

श्रेणियां

Dietician Manisha Saluja

Dietician