घुटने का दर्द होगा ठीक इस प्राकृतिक चिकित्सा से

घुटने का दर्द से आज 90% महिलायें पीड़ित हैं। सर्दियों के मौसम में घुटने का दर्द एक बहुत आम समस्या है। इस मौसम में ये दर्द कई गुना बढ़ जाता है। जिनको घुटने मे हल्का दर्द हो वो भी ठंड के मौसम में बढ़ जाता है।

क्योंकि इस मौसम में हमारा ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है। इसलिये इस मौसम में जोड़ों में किसी भी तरह का दर्द खासकर घुटनों में दर्द परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिये Karnalplus के इस आर्टिकल में Naturopath Leena Srigyan से जानेंगे घुटनों में दर्द का कारण और और इस दर्द को ठीक करने की प्राकृतिक उपाय के बारे में।

घुटने के दर्द का कारण

  • कोई चोट या मोच
  • अर्थराइटिस
  • घुटनों में ग्रीस कम हो जाना

इस प्राकृतिक चिकित्सा से होगा घुटने का दर्द ठीक

इस चिकित्सा पद्धति में घुटने के चारों ओर मेडिकेटेड तेल का प्रयोग करके पहले घुटनों के चारों तरफ मालिश करनी है। फिर पूरे पैर पर और घुटनों के पीछे मालिश करनी है। घुटनों के पीछे मालिश करने के लिए हाथों की उँगलियों का प्रयोग करना है।

घुटनों का दर्द होगा छूमंतर इस पोटली मसाज से

इस इलाज के लिए घुटनों पर एक पोटली से मसाज दी जाती है। इस पोटली को बनाने के लिए चाहिए समुद्री नमक, लौंग, अजवाइन, केशु के फूल और गुलाब की पंखुड़ियाँ। फिर इन सारी चीजों को एक पोटली में भरकर मेडिकेटेड तेल का प्रयोग करते हुए घुटने पर मसाज देनी है।

मसाज के साथ ही पैरों के पंजों और आगे और पीछे की तरफ खींचते हुए पैर की एक्सर्साइज़ करने से भी काफी फायदा मिलता है।

ये मसाज और एक्सर्साइज़ दिन में 3 से 4 बार करने से घुटनों के दर्द से काफी आराम मिलता है।

Disclaimer – Karnal Plus के इस आर्टिकल में Naturopath Leena Srigyan घुटनों के दर्द के लिए प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।

Naturopath Leena Srigyan

Naturopath and Holistic healer

View all posts

श्रेणियां

Naturopath Leena Srigyan

Naturopath and Holistic healer

Naturopath Leena Srigyan

Naturopath and Holistic healer

Get in touch

Collaboratively harness market-driven processes whereas resource-leveling internal or "organic" sources. Competently formulate.