नसें या नर्व्स जो हमारे पूरे शरीर में फैली हुई हैं और हमारे अंगों तक खून पहुंचाने का काम करती हैं। अगर ये नसें किसी कारणवश दब जायें या ब्लॉक हो जायें तो इस वजह से काफी परेशानियाँ हो सकती हैं। जाम कंधे हो या साइटिका का दर्द ये सभी नस के दबने या दबी नस के कारण ही उत्पन्न होती हैं।
इसलिये Karnalplus के इस आर्टिकल में Naturopath Sandeep Yogacharya से जानेंगे एक ऐसा तरीका जिसको आज़मा कर शरीर की दबी नस खुल सकती हैं और जाम कंधा या साइटिका जैसी बिमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपको ये आर्टिकल ध्यान से पढ़ना और समझना होगा।
एक रस्सी से मिलेगा पैरों की दबी नस और साइटिका से मिलेगा आराम
- सबसे पहले एक जूट या सूत की रस्सी लें।
- फिर इस रस्सी को पैर की उँगलियों से बंधन शुरू करें और ऊपर की तरफ रस्सी लपेटते हुए जांघों तक ले जायें।

- इसके बाद 4 से 5 मिनट तक पैर को घुटने से खोलें और बंद करें। इस एक्सर्साइज़ को करने के बाद रस्सी खोल दें।
- इससे नसों में खून का बहाव बढ़ेगा और दर्द से आराम मिलेगा।
जाम कंधे और हाथ की दबी हुई नसों के लिए इस तरह करें रस्सी का इस्तेमाल
- हाथ में दर्द या कंधे जाम हो तो रस्सी को लेकर हाथ की उँगलियों से बांधना शुरू करें और रस्सी को कंधे तक ले जायें।

- इसके बाद हाथ को 4 से 5 मिनट तक हाथ को बंद करें और खोलें।
- 5 मिनट तक एक्सर्साइज़ करने के बाद रस्सी को खोल दें।
- इस एक्सर्साइज़ को करने से जाम कंधे खुलेंगे और हाथ या कंधों की नसों में भी बहाव बढ़ेगा।
Disclaimer – KarnalPlus के इस आर्टिकल में Naturopath Sandeep Yogacharya ने एक रस्सी के इस्तेमाल से साइटिका, जाम कंधे और दबी नसों के इलाज का तरीका बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम लें।