सर्दी में भी गर्मी का एहसास देने वाले खजूर के हैं अनेकों फायदे। Benefit of dates

खजूर एक ऐसा फल है जो खजूर के पेड़ पड़ उगता है इसे अंग्रेजी में Dates कहते हैं। ये एक ऐसा फल है जो ताज़ा और ड्राइ फ्रूट दोनों तरीकों से खाया जाता है। इसकी बनावट देख कर बताया जा सकता है की ये सूख गया है या ताज़ा है। खजूर की झुर्रियों वाली त्वचा देख कर पता चलता है की ये सूखा खजूर है जबकि ताजे खजूर की त्वचा चिकनी होती है और ताज़ा खजूर चमकीले लाल से पीले रंग तक का हो सकता है।

ये स्वाद में मीठा होता है और इसमे अनेकों पोशाक तत्व और खजूर के कई फायदे और उपयोग होते हैं। तो अब खजूर की बनावट और रंग रूप जान ने के बाद करनालप्लस के इस आर्टिकल में Naturopath Sandeep Yogacharya से जानेंगे इससे होने वाले फ़ायदों के बारे में और इसे किन विभिन्न तरीकों से उपयोग किया जा सकता है।

खजूर से मिलने वाले पोशाक तत्व

  • फ़ाइबर
  • प्रोटीन
  • आयरन
  • विटामिन-B6
  • कॉपर
  • पोटैशियम
  • मैग्नीशियम
खजूर

खजूर खाने के हैं अनगिनत फायदे-

  • एनीमिया के मरीजों के लिए खजूर काफी फायदेमंद होता है।
  • जिन लोगों को काफी ठंड या ठंड से ठिठुरन होती हो उनके लिए भी खजूर बहुत अच्छा है।
  • ताकत और वजन को बढ़ाने में खजूर काफी लाभकारी होता है।
  • पेट के जुड़ी समस्याओं के लिए भी खजूर काफी मददगार है।
  • खजूर के सेवन से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
  • दिल के मरीजों के भी खजूर अच्छा है क्यों कि ये खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

किन लोगों को ये नहीं खाना चाहिए

वैसे तो बच्चे, बूढ़े, जवान, पुरुष या महिला हर उम्रके लोग खजूर खा सकते हैं। लेकिन ऐसे लोगों को खजूर नहीं खाना चाहिए जिन्हे-

  • डायबिटिस के मरीजों का सेवन नहीं करन चाहिए।
  • जिन लोगों को एसिडिटी की शिकायत रहती है उन्हे भी खजूर नहीं खाना चाहिए।

Disclaimer– Karnalplus के इस आर्टिकल में Naturopath Sandeep Yogacharya ने खजूर से होने वाले फ़ायदों के बारे में बताया है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Naturopath Sandeep Yogacharya

View all posts

श्रेणियां

Naturopath Sandeep Yogacharya