हर्बल चाय – वजन घटाना है तो सर्दियों में पियें ये चाय Herbal tea

करनालप्लस के इस आर्टिकल में Dr. Mayank Porwal बताने वाले हैं एक हर्बल चाय बनाने का तरीका। जिसे अगर डेली रूटीन में शामिल किया जाए तो इससे इन सर्दियों में वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी साथ ही साथ पाचन शक्ति भी बढ़ेगी।

हर्बल चाय बनाने की विधि

  • इसके लाइक सबसे पहले एक बर्तन में 2 गिलास पानी लेकर गैस पर उबलने के लिए रखना है।
  • जब ये पानी उबलने लगे तो इसमे एक चम्मच सौंफ डालनी है। सौंफ से पाचन बेहतर होता, शरीर की गर्मी बाहर निकलती है और पेट के लिए भी सौंफ बहुत अच्छी होती है।
  • दूसरी चीज इस पानी में जो डालनी है वो है अजवाइन। ये भी पाचन के लिए अच्छी होती है।
  • अजवाइन के बाद इसमे डालेंगे अदरक का छोटा टुकड़ा। अदरक न हो तो इसकी जगह एक चुटकी सौंठ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फिर काली मिर्च के 2 टुकड़े करके उबलते पानी में डाल देंगे। काली मिर्च मेटा‍बॉलिज्‍म को अच्छा करती है।
  • जब उबलता हुआ पानी आधा रह जाए और इसका रंग भी बंदलने लगे तो इसे छान लेंगे।
  • छानने के बाद इसमे एक दालचीनी का एक टुकड़ा या एक चुटकी दालचीनी डाल के किसी चीज से ढक के रख देना है।
  • फिर जब ये गरम से गुनगुना हो जाए तो इसमे शहद या गुड़ डाल दें। फिर इसको पी सकते हैं।

इस चाय को खाली पेट पी सकते हैं और खाना खाने के बाद भी पी सकते हैं। कहना खाने के बाद कम से कम 40 से 45 मिनट के बाद ही इसे ले और इस चाय को पीने के बाद एक घंटे तक कुछ न खाएँ। दिन में दो बार इसे पी सकते हैं।

इस हर्बल टी के फायदे

  • मेटा‍बॉलिज्‍म अच्छा होता है।
  • खाना तेजी से पचेगा।
  • वजन घटाने में लाभदायक है ये चाय।

Disclaimer– Karnalplus के आर्टिकल में Dr. Mayank Porwal ने हर्बल चाय बनाने का तरीका बताया है जिससे वजन घटाया जा सकता है। कोई भी उपाय, सुझाव, दवा, डाइट, थेरेपी या नुस्खा आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले और अपनी समझ से काम ले।

KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें —— KarnalPlus Contact

Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook

Dr. Mayank Porwal

Naturopath, Holistic Therapist

View all posts

श्रेणियां

Dr. Mayank Porwal

Naturopath, Holistic Therapist