हेल्थी लाइफस्टाइल को अपनी जिंदगी में शामिल करना महत्वपूर्ण है, और इसमें ब्लड शुगर को संतुलित रखना और डिटॉक्स करना भी शामिल है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी जिंदगी में नए और स्वस्थ बदलाव हों, तो करनालप्लस के इस ब्लॉग को पढ़ें जिसमे आज हम Dr. Mayank Porwal से जानेंगे शुगर लेवल मेन्टेन रखने और डिटॉक्स के कुछ आसान घरेलू नुस्खे।
ब्लड शुगर लेवल होगा नॉर्मल रखने और डिटॉक्स के लिए अपनाये ये आसान उपाय
सबसे पहले किसी बाल्टी या बड़े बर्तन जैसे परात में कुछ नीम के पत्ते डाल दें। इसमे कुछ करेले भी मिला दें। फिर उन पत्तों पर पर खड़े होकर इसे पैरों से अच्छे से मसलें या रगड़ें। 20-40 मिनट ऐसा करने पर आपके मुह में भी नीम का स्वाद आने लगेगा जैसे आपने नीम खाया हो।
हमारे पैरों के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स और नर्व्स शरीर के कई महवपूर्ण अंगों से जुड़े होते हैं। जिस वजह से ये प्रक्रिया करने पर हमारा शरीर डिटॉक्स होता है साथ ही साथ हमारा ब्लड शुगर लेवल भी नॉर्मल होता है।
इसके अलावा आप नीचे दिए हुए कुछ उपाय भी आजमा सकते हैं।
नियमित व्यायाम
ब्लड शुगर को संतुलित रखने के लिए, नियमित व्यायाम करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और इंसुलिन को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। रोजाना 30 मिनट का व्यायाम करने से आपकी सारी शारीरिक प्रक्रियाएं सुधारित हो सकती हैं।
हेल्थी डाइट
आपकी डाइट का भी बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है खून शुगर को संतुलित रखने में। अधिक मात्रा में चीनी और कार्बोहाइड्रेट से बचें और स्वस्थ आहार जैसे फल, सब्जियां, दालें और अंडे शामिल करें।
पानी की महत्वपूर्ण भूमिका
बॉडी डिटॉक्स करने में पानी का महत्वपूर्ण योगदान है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और सही मात्रा में पानी पीना आपकी त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रख सकता है।
इन सरल तरीकों को अपनाकर आप अपने ब्लड शुगर को संतुलित रख सकते हैं और अपने को डिटॉक्स कर सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली के साथ, आप नए और ऊर्जावान जीवन का आनंद ले सकते हैं। इसे अब ही अपनाएं और खुद को स्वस्थ बनाएं!
Disclaimer – Karnalplus सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जहां स्वस्थ प्रदाता द्वारा दी गयी जानकारियाँ लोगों तक पहुंचाई जाती है। यहाँ दी गयी कोई भी जानकारी, सलाह, सुझाव, नुस्खा, उपाय, उपचार या थेरेपी आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें और अपनी समझ से काम लें। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या इससे जुड़े विवादों के लिए Karnal Plus जिम्मेदार नहीं होगा।
KarnalPlus से संपर्क करने लिए यहाँ क्लिक करें—— KarnalPlus Contact
Karnal Plus के Facebook पेज पे जाने के लिए यहाँ क्लिक करें —— Karnal Plus Facebook